by on | 2026-08-10 08:57:04
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3092
मुहम्मदाबाद (गाज़ीपुर)। अपराधियों और माफिया तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद और नोनहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के बड़ी सफलता हासिल की है। चर्चित मुहम्मदाबाद अपहरण कांड में वांछित चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी शातिर अपराधी पुलिस की गोलियों का शिकार होकर लंगड़ाते हुए सलाखों के पीछे पहुँच गया।
इशारा अनदेखा कर भागने की कोशिश, हवाई पट्टी के पास घेराबंदी
मिली जानकारी के मुताबिक, गश्त के दौरान तिवारीपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन खाकी का खौफ कहें या जुर्म की अकड़, दोनों बाइक घुमाकर कठवा मोड़ की ओर भाग निकले।
मुहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह और नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी की अगुवाई में अलर्ट पुलिस टीमों ने इलाके में तुरंत घेराबंदी कर दी। खुद को गौसपुर हवाई पट्टी के पास चौतरफा घिरा देख बौखलाए बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में लगा सटीक निशाना, एक दबोचा—दूसरा फरार
बदमाशों की दुस्साहसिक फायरिंग पर पुलिस ने भी देर न करते हुए आत्मरक्षा में सटीक जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली सीधा बदमाश के दाहिने पैर में जा धंसी और वह लहूलुहान होकर वहीं ढेर हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया।
घायल अवस्था में दबोचे गए बदमाश की शिनाख्त विजयी (पुत्र छोटेलाल, निवासी बढ़ईपुरा, थाना मुहम्मदाबाद) के रूप में हुई है, जिसकी मुहम्मदाबाद किडनैपिंग केस में पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
तमंचा, कारतूस और अपाचे बाइक बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार इनामी के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल अभियुक्त को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजा गया है।
पुलिस का साफ़ संदेश है कि ज़िले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग जारी है और गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेजने की तैयारी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'