by admin@bebak24.com on | 2026-08-09 16:27:55
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3113
रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार और न्याय के लिए आवाज़ उठा रहे राज्य के युवाओं को उनका हक मिलेगा और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कथित अनियमितताओं को सामने लाने की दिशा में कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से युवाओं में गलत कामों के खिलाफ आवाज़ उठाने और अपने अधिकार मांगने का भरोसा बढ़ा है।
हेमंत सोरेन ने कहा, “हमने चोरी पकड़ ली है और नौजवानों को न्याय भी मिलेगा। जिन्होंने गड़बड़ी की है, उन्हें कठोर से कठोर दंड भी मिलेगा।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले को राजनीतिक चश्मे से देखने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक़ सरकार की प्राथमिकता युवाओं को उनका अधिकार दिलाना और उन्हें न्याय उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं बड़ी होती हैं और इसी वजह से युवाओं के मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल किए जाने की संभावना रहती है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी राजनीतिक दल के संरक्षण पर निर्भर न रहें। हेमंत सोरेन के मुताबिक़, युवाओं का अधिकार है कि उन्हें उनकी मेहनत का उचित परिणाम और न्याय मिले।
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र संगठनों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी है।
सरकार और प्रदर्शनकारी छात्र संगठनों के बीच रविवार को एक बार फिर बातचीत चल रही है। इससे पहले शनिवार को भी सरकार की ओर से अलग-अलग छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गई थीं, लेकिन तत्काल किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन सकी थी।
आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार का कहना है कि वह विभिन्न छात्र संगठनों से बातचीत कर समाधान तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'