by admin@bebak24.com on | 2026-08-09 16:19:07
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3075
णे: महाराष्ट्र के पुणे ज़िले में बारामती हवाई पट्टी पर रविवार को प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनर विमान रनवे से बाहर निकल गया। घटना के समय विमान में कैप्टन और एक कैडेट सवार थे। पुलिस के मुताबिक़, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के अनुसार, विमान एक निजी कंपनी का था और उसमें कैप्टन चिराग शशिकांत दोईफोडे और कैडेट अभिजीत जांद्रे सवार थे। दोनों प्रशिक्षण अभ्यास के लिए विमान में मौजूद थे।
मिली जानकारी के मुताबिक़, विमान में सर्किट और आपातकालीन लैंडिंग का प्रशिक्षण कराया जा रहा था। अभ्यास के दौरान विमान ने रनवे 29 पर उतरने की कोशिश की।
लैंडिंग के बाद विमान निर्धारित स्थान पर पूरी तरह रुक नहीं सका और रनवे के आखिरी हिस्से से आगे निकलकर बाहर चला गया।
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान विमान बारामती हवाई पट्टी के रनवे से बाहर निकल गया था। उन्होंने विमान में सवार दोनों लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल हादसे की वजह और विमान को हुए नुकसान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विमान रनवे पर समय रहते क्यों नहीं रुक पाया।
बारामती की यह हवाई पट्टी इससे पहले भी एक बड़े विमान हादसे के कारण चर्चा में आ चुकी है। इसी हवाई पट्टी के पास महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।
रविवार की घटना में हालांकि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'