ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पत्थर से कूंच कर ली जान, एडीसीपी से लेकर अधीनस्थ ढूंढ रहे सुराग

by on | 2026-08-08 16:09:30

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3083


पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पत्थर से कूंच कर ली जान, एडीसीपी से लेकर अधीनस्थ ढूंढ रहे सुराग

वाराणसी | क्राइम न्यूज़

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। हनुमान फाटक इलाके में दुकान के बाहर सो रहे करीब 40 वर्षीय साड़ी कारीगर पप्पू विश्वकर्मा की हमलावरों ने सिर पर ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हमले में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।


बताया जा रहा है कि वारदात आदमपुर पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।


दुकान के बाहर सो रहे थे तीन लोग


स्थानीय लोगों के मुताबिक पप्पू विश्वकर्मा साड़ी का पत्ता काटने का काम करते थे। शुक्रवार रात काम खत्म करने के बाद वह दुकान के बाहर ही सो गए थे। पास में पान की दुकान चलाने वाले अशोक पासी उर्फ बाबा और गणेशु कनौजिया भी अपनी-अपनी दुकानों के सामने सो रहे थे।


आरोप है कि शनिवार तड़के करीब 3 बजे अचानक हमलावर पहुंचे और तीनों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पप्पू के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अशोक पासी गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि गणेशु को मामूली चोटें आईं।


बचाव के लिए पहुंचे लोगों पर भी पथराव


हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाया और ईंट-पत्थर चलाए। अचानक हुए हमले के कारण लोग पीछे हट गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पप्पू विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अशोक पासी और गणेशु का उपचार कराया गया।


ADCP-ACP और विधायक पहुंचे मौके पर


घटना की सूचना मिलते ही ADCP वैभव बांगर और ACP कोतवाली समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से ईंट-पत्थरों सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


घटना की जानकारी मिलने पर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।


पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले मृतक और उसके साथियों का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। हालांकि विवाद किस व्यक्ति से और किस वजह से हुआ था, इसकी अभी स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हत्या के कारण और हमलावरों की पहचान की जांच कर रही है।


CCTV से आरोपियों की तलाश


पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और घटना के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हुए।


फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment