by on | 2026-08-08 08:07:58
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3031
प्रयागराज/झांसी: जुर्म की दुनिया में कभी जिसका खौफ सिर चढ़कर बोलता था, उस अतीक अहमद के कुनबे का अध्याय अब पूरी तरह से बर्बादी की ओर बढ़ चुका है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सरेआम हुई हत्या और बेटे असद के एनकाउंटर के बाद, अब इस परिवार की अगली पीढ़ी भी खूनी हादसों और कानूनी शिकंजे की भेंट चढ़ रही है।
ताजा घटनाक्रम: झांसी में दर्दनाक हादसा, सबसे छोटे बेटे अबान की मौत
झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने जा रहे अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फेफड़े और लिवर फटने के साथ-साथ शरीर पर 23 गंभीर घावों की पुष्टि हुई है। इस हादसे के बाद अबान के शव के पास पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा।
जेल की दीवारों से पैरोल तक: उमर और अली को मिली राहत
छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट के आदेश के बाद अतीक के दूसरे बेटों—उमर और अली—को पैरोल दी गई है। झांसी जेल की तन्हाई बैरक में सजा काट रहे अली को कड़े पुलिस पहरे के बीच प्रयागराज ले जाया जा रहा है।
इनामी शाइस्ता अब भी 'लापता': पुलिस के दावों पर सवाल
अतीक की पत्नी और इनामी भगोड़ी शाइस्ता परवीन अब भी यूपी पुलिस और तमाम जांच एजेंसियों के हाथ खाली रखे हुए है। अफवाहें थीं कि वह चोरी-छिपे बेटे के जनाजे में शामिल होने पहुंची थी, हालांकि पुलिस प्रशासन ने इन दावों को खारिज करते हुए अपनी मुस्तैदी का हवाला दिया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि तमाम दावों और इनामों के बावजूद शाइस्ता आखिरकार कहां छिपी है?
17 साल की उम्र में मर्डर से शुरू हुआ जुर्म का जो सिलसिला प्रयागराज की सड़कों पर अतीक और अशरफ के खून से थमा था, उसकी बची-खुची कड़ियां अब जेल की बैरकों और श्मशान-कब्रिस्तान के सन्नाटों के बीच सिमट कर रह गई हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'