by on | 2026-08-07 20:16:44
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3109
बेबाक 24 न्यूज़ (विशेष रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर पूछ थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथी सोनू अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना में कार चला रहा मोहम्मद ज़ैद और अतीक का भतीजा उमर अहमद गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे में जान गंवाने वाला दूसरा युवक सोनू अहमद प्रयागराज के हटवा गांव का रहने वाला था। परिवार में तीन भाइयों में सबसे बड़ा सोनू रियल एस्टेट और जमीन की प्लाटिंग का काम देखता था। हादसे की खबर मिलते ही हटवा गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
"प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण कार की अत्यधिक तेज रफ्तार सामने आई है। हालांकि, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।"
— बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी झांसी
स्थानीय सूत्रों और शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे के वक्त इलाके में हल्की बारिश हो रही थी। तेज रफ्तार कार गीली सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाईवे पर अचानक मवेशी के आ जाने या सड़क पर पड़ी ईंट पर पहिया चढ़ने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा, हालांकि पुलिस प्रशासन ने प्राथमिक तौर पर ओवरस्पीडिंग को ही हादसे की मुख्य वजह बताया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'