ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

by on | 2026-08-07 19:17:37

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3086


रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

बलिया: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और रसड़ा से इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का शुक्रवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ गंगा तट पर अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा में पूरे जिले से हजारों की संख्या में समर्थक, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उमड़े, जिन्होंने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

​विधायक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास खनवर से उठा। अंतिम यात्रा बछईपुर, सलेमपुर, चोगड़ा, कुकुरहा, हजौली और चिलकहर होते हुए बलिया शहर के मुख्य मार्गों से होकर गंगा घाट तक पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग पर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी गई थी। मार्ग में स्थान-स्थान पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर दिवंगत आत्मा के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

​अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि सभा के दौरान परिजनों की आंखें नम रहीं। छोटे भाई रमेश सिंह और पुत्र प्रिंस युकेश सिंह शोकाकुल नजर आए, जिन्हें ढांढस बंधाने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं और क्षेत्रीय नागरिकों का तांता लगा रहा।

​इससे पूर्व, खनवर स्थित उनके आवास पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपजिलाधिकारी रणधीर सिंह की उपस्थिति में पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी।

​राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि उमाशंकर सिंह का असमय जाना बलिया की राजनीति और बसपा के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों और सामाजिक सहभागिता के बल पर जनमानस में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment