by on | 2026-08-06 20:39:07
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3085
वाराणसी (बाबतपुर)।
"सत्य और अहिंसा केवल इतिहास के पन्ने नहीं, बल्कि आने वाले कल की सबसे बड़ी जरूरत हैं।" इसी विचार के साथ नियार स्थित पं. रामप्रवेश चौबे पीजी कॉलेज में समाजसेवी स्व. पं. रामप्रवेश चौबे की 40वीं पुण्यतिथि पर 'प्रथम स्मारक व्याख्यान' का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का केंद्रीय विषय रहा— “महात्मा गांधी अतीत ही नहीं, भविष्य भी हैं”।
लोकतंत्र की बुनियाद है गांधी का सत्याग्रह: प्रो. सतीश कुमार राय
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष व राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. सतीश कुमार राय ने दोटूक कहा कि गांधी के बिना किसी भी जीवंत लोकतंत्र की कल्पना संभव ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया भले ही कितनी आधुनिक हो गई हो, लेकिन स्थायी शांति का रास्ता आज भी गांधी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के सिद्धांतों से होकर ही गुजरता है। हाल के वैश्विक घटनाक्रमों और जनांदोलनों का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि नफरत के दौर में प्रेम और नैतिक शक्ति से बड़ा कोई हथियार नहीं है।
स्मृति को शैक्षणिक प्रेरणा बनाने की पहल
कॉलेज के प्रबंधक सतीश चौबे ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह व्याख्यानमाला स्व. रामप्रवेश चौबे के विचारों और सामाजिक मूल्यों को जीवित रखने का एक प्रयास है, जो युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ेगा।
वहीं, कॉलेज कोऑर्डिनेटर देवांश मनीष चौबे ने आगामी गांधी जयंती पर विशेष योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में गांधीवादी सोच को गहराई से उतारने के लिए भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और बापू के जीवन पर आधारित फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
शिक्षकों और छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय के स्वागत भाषण से हुआ, जबकि कुशल संचालन अरुण पांडेय ने किया। इस दौरान दिलीप चौबे, प्राचार्य पी.के. दुबे, धनंजय चौबे, मनोज चौबे, अरविंद चौबे, रविनंदन पांडेय, शैलेश सिंह समेत भारी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'