by on | 2026-08-05 20:36:12
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3087
भदोही ।
उत्तर प्रदेश में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत विशेष टास्क फोर्स (STF) की वाराणसी टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है। एसटीएफ ने चंदौली जिले के थाना शहाबगंज में पंजीकृत मुकदमे में वांछित ₹50,000 के इनामी आरोपी कौसर फारूकी को भदोही के दारोपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
दरी कारखाने में छिपे होने की मिली थी सूचना
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर दारोपुर स्थित एक दरी कारखाने में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। अभियुक्त कौसर फारूकी पुत्र धुरखन फारूकी, निवासी अब्दुल कलाम नगर (थाना सैयदराजा, चंदौली) लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं।
अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी एक सुसंगठित अंतरराज्यीय गिरोह का संचालन कर रहा था। यह गिरोह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों से गोवंश एकत्र कर उन्हें बिहार के बाजारों में ऊंची कीमतों पर पहुंचाता था। उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को वाहन और गोवंश के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से मुख्य आरोपी कौसर फारूकी ठिकाने बदलकर रह रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को आगे की विधिक प्रक्रिया हेतु चंदौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'