by on | 2026-08-04 21:34:34
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3096
विशेष संवाददाता, वाराणसी
चौक थाना क्षेत्र में सर्राफा कर्मियों से हुई करीब 27 किलो चांदी की सनसनीखेज लूट के मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात लंका थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, वहीं बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एसओजी (SOG) प्रभारी के दाहिने हाथ में गोली लगने से वे घायल हो गए।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन और माशाअल्लाह के रूप में हुई है। इनके कब्जे से लूटी गई चांदी का एक हिस्सा, अवैध असलाह और कारतूस बरामद किए गए हैं।
मीडिया के सामने जोड़े हाथ, मांगी माफी
मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब दोनों बदमाशों को मीडिया के सामने पेश किया गया, तो उनके चेहरों पर पुलिस का खौफ साफ नजर आया। पैर में गोली लगने के कारण लंगड़ाते हुए पहुंचे बदमाशों ने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए अपनी गलती कबूल की।
पत्रकारों से बातचीत में बदमाशों ने कहा, "उत्तर प्रदेश पुलिस बहुत मारती है... अब न बनारस में और न ही पूरे यूपी में कभी लूट या कोई अपराध करेंगे।"
गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि इस हाई-प्रोफाइल वारदात में शामिल गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार और फरार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत बेहद कठोर कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
वाराणसी में हुई इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह सवाल चर्चा में है कि क्या अपराधियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई ही अपराध पर लगाम लगाने का सबसे कारगर जरिया है?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'