ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

हत्या के प्रयास के मामले में महराजगंज पुलिस को सफलता, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

by on | 2026-08-02 22:34:28

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3106


हत्या के प्रयास के मामले में महराजगंज पुलिस को सफलता, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को औघड़गंज बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

​यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

क्या था मामला?

​बीती 04 जून 2026 को ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम निवासी वादी विजय बहादुर मौर्य ने थाना महराजगंज में तहरीर दी थी। आरोप था कि नामजद अभियुक्तों ने उनके भाई के साथ जानलेवा मारपीट की और हत्या का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा (मु0अ0सं0 123/2026) दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

औघड़गंज बाजार से हुई गिरफ्तारी

​रविवार (02 अगस्त 2026) को उप-निरीक्षक अवधेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुबह लगभग 10:30 बजे औघड़गंज बाजार के पास से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. इन्द्रजीत यादव (उम्र लगभग 60 वर्ष), पुत्र स्व. दस्सी यादव
  2. दल्ली उर्फ राजभान यादव (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र इन्द्रदेव यादव (दोनों निवासी: ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़)

​पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110, 3(5), 115(2), 352, 333 एवं 109(1) के तहत विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment