by on | 2026-08-02 14:11:30
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3059
मंत्री जी सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने रजिस्टर में दर्ज किसान भाइयों के नंबरों पर सीधे फोन खटखटा दिए—और बस, वहीं पूरी 'कलाकारी' बेनकाब हो गई!
फोन पर बातचीत में जो सच सामने आया, उसने विभागीय ईमानदारी के दावों की धज्जियां उड़ा दीं:
मामला पकड़ में आते ही मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तत्काल दुकान का स्टॉक सीज करने के सख्त निर्देश जारी कर दिए।
अब सबसे बड़ा और तीखा सवाल यह है कि 'बेबाक 24' लंबे समय से गाजीपुर जनपद में खाद की ओवररेटिंग और बेधड़क हो रही कालाबाजारी की खबरें प्रमुखता से छापता आ रहा है।
गाजीपुर का किसान बूंद-बूंद पसीने से फसल सींच रहा है और बिचौलिए उसकी जेब काटने में मस्त हैं। जब तक लखनऊ से मंत्री जी खुद न आ जाएं, तब तक जिला कृषि अधिकारी और स्थानीय अमले की नींद क्यों नहीं टूटती? क्या यह चुप्पी महज लापरवाही है या फिर इस लूट में कोई मलाईदार सांठगांठ?
अगर मंत्री जी के एक फोन कॉल से इतना बड़ा फर्जीवाड़ा खुल सकता है, तो जरा सोचिए पूरे जिले में क्या खेल चल रहा होगा!
जनपद के यूसुफपुर स्थित 'रामदेव कुशवाहा खाद भंडार' की कार्यशैली पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। किसान त्रस्त हैं, लेकिन इस दुकान के कागजात और रेट लिस्ट की सुध लेने वाला कोई नहीं है। 'बेबाक 24' पुरजोर मांग करता है कि यूसुफपुर के इस खाद भंडार की भी तत्काल निष्पक्ष जांच हो!
खबरों को दबाना हमारी फितरत नहीं, और किसानों के हक पर डाका डालने वालों का पर्दाफाश करना हमारा धर्म है। 'बेबाक 24' इस पूरे मामले पर अपनी नजर पैनी बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'