by admin@bebak24.com on | 2026-08-01 14:57:34
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3002
नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान अभद्र भाषा और अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर अब मुख्य विपक्षी दलों ने तीखा हमला बोला है। शुक्रवार रात पीएम मोदी द्वारा इंस्टाग्राम रील के जरिए बच्चों को माफ करने की बात कहे जाने के बाद कांग्रेस और आम आदमी के नेताओं ने एक्स पर प्रतिक्रिया देकर प्रधानमंत्री के बयान पर सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस का पलटवार: "लो कर लो बात!"
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के वीडियो पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:
"लो कर लो बात। देश इनसे माफी मांगने को कह रहा है, इन्होंने देश को ही माफ कर दिया।"
कांग्रेस का इशारा देश के मौजूदा मुद्दों, बेरोजगारी और छात्र आंदोलनों से जुड़े सवालों की ओर था, जिस पर विपक्ष लगातार सरकार से जवाबदेही और माफी की मांग कर रहा है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी पीएम के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए लिखा कि गाली-गलौज का वे भी समर्थन नहीं करते, लेकिन सत्ता पक्ष के रवैये पर सवाल उठाया:
"मैं मोदी सर से सहमत हूं, गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए। लेकिन ये ज्ञान प्राप्त करने में आपको बहुत समय लग गया प्रभु। आपके लोगों ने तो किसी की मां, बहन, बेटी किसी को नहीं बख्शा, सबको भद्दी-भद्दी गालियां दीं। प्रभु मुझे तो आपने अपने लोगों से लाखों गालियां दिलवाईं, खूब अपमानित करवाया।"
गौरतलब है कि शुक्रवार रात पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कुछ भटके हुए बच्चों ने उन्हें और उनकी स्वर्गीय माताजी को भद्दी गालियां दीं। पीएम ने कहा था कि वे उन युवाओं पर कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सुधार का मौका देते हुए माफ करना चाहते हैं।
जंतर-मंतर के आंदोलन और भाषा की मर्यादा पर शुरू हुई यह बहस अब सीधे तौर पर राजनीतिक बयानबाजी में बदल चुकी है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री ने इसे 'संस्कार और माफी' से जोड़कर पेश किया है, वहीं विपक्ष इसे 'जवाबदेही से ध्यान भटकाने' का जरिया बता रहा है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'