by on | 2026-08-01 14:26:11
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3102
वाराणसी: सावन की शुरुआत के साथ ही धर्मनगरी काशी 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठी है। लेकिन अगर आप इस वीकेंड वाराणसी की सड़कों पर निकलने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए! कांवड़ यात्रा और सावन के पहले सोमवार को देखते हुए कमिश्नरेट वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने शहर की रफ्तार पर बड़ा 'ब्रेक' लगा दिया है। शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक पूरे 60 घंटे का भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। सीधी बात यह है कि अगले दो-तीन दिन काशी में गाड़ी चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा की मानें तो यह सिर्फ इस हफ्ते की बात नहीं है—यह 60 घंटे का 'ट्रैफिक लॉक' पूरे सावन माह हर हफ्ते दोहराया जाएगा।
मैदागिन से गोदौलिया: नो-व्हीकल जोन
सबसे बड़ा असर शहर के दिल कहे जाने वाले इलाके पर पड़ा है। मैदागिन से गोदौलिया तक का पूरा रूट पूरे सावन महीने के लिए 'नो-व्हीकल जोन' घोषित कर दिया गया है। यानी यहां पैदल चलिए या शिव भक्ति में लीन हो जाइए, गाड़ियों के हॉर्न की आवाज अब यहां नहीं सुनाई देगी।
इसके अलावा, वीकेंड पर दबाव बढ़ते ही बेनिया–रामापुरा–जंगमबाड़ी, गोदौलिया–दशाश्वमेध घाट और पीडीआर लक्सा–रामापुरा मार्गों पर भी गाड़ियों की एंट्री पूरी तरह से बंद रखी जाएगी।
चांदपुर–मोहनसराय मार्ग पूरी तरह बंद, कांवड़ियों की 'रेड कारपेट' एंट्री
अगर आप प्रयागराज या मोहनसराय की तरफ से आ रहे हैं, तो सावधान रहें! चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक का रूट शनिवार रात से मंगलवार सुबह तक आम वाहनों के लिए पूरी तरह 'सीज' रहेगा। केवल कांवड़ लेकर चलने वाले भक्तों की गाड़ियों को ही छूट मिलेगी।
इसके साथ ही, पूरे सावन भर राजातालाब से लेकर चांदपुर तक सड़क की बाईं लेन (Left Lane) सिर्फ और सिर्फ बाबा के भक्तों के लिए रिजर्व रहेगी।
भारी वाहनों का शहर में नो-एंट्री, हाईवे ही एकमात्र सहारा
पड़ोसी जिलों से आने वाले ट्रक, बस और भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। इन्हें रिंग रोड और एनएच-19 के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है।
राहत की खबर: दूध, फल, और सब्जी जैसे आवश्यक सामान ढोने वाले वाहनों को इस पाबंदी से बाहर रखा गया है ताकि शहर की सप्लाई चैन न बिगड़े।
प्रयागराज/मिर्जापुर/चंदौली की रोडवेज बसें: रखौना ओवरब्रिज ➔ रिंग रोड ➔ हरहुआ के रास्ते शहर में दाखिल होंगी।
गाजीपुर/आजमगढ़/जौनपुर की बसें: हरहुआ ➔ गिलट बाजार ➔ शिवपुर ➔ फुलवरिया ➔ लहरतारा होते हुए सीधे कैंट बस स्टेशन पहुंचेगी।
35 पार्किंग स्थल तैनात, फिर भी संभलकर निकलें!
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की गाड़ियों को खपाने के लिए प्रशासन ने 35 पार्किंग स्पॉट बनाए हैं। इनमें ट्रांसपोर्ट नगर, टाउनहॉल, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, काशी रेलवे स्टेशन, बेनियाबाग, लहरतारा और सीएचएस कमच्छा जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं।
अगर आप रास्ते में कहीं फंसते हैं या रूट को लेकर कोई उलझन है, तो ट्रैफिक पुलिस के इन हेल्पलाइन नंबरों को अपने फोन में तुरंत सेव कर लें:
? 7839856994 | 7317202020
बेबाक का नज़रिया:
प्रशासन के दावे और इंतजाम अपनी जगह दुरुस्त दिखते हैं, लेकिन 60 घंटे का यह डायवर्जन आम काशीवासियों के लिए पसीना छुड़ाने वाला साबित हो सकता है। भक्ति के इस दौर में अगर जाम के झाम से बचना है, तो बिना वजह सड़कों पर निकलने से बचें और घर से निकलने से पहले अपना रूट प्लान जरूर चेक कर लें!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'