ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

छोटे हाथी में बना था सीक्रेट चैंबर! सिगरा पुलिस ने 31 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा

by on | 2026-07-31 21:43:27

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3070


छोटे हाथी में बना था सीक्रेट चैंबर! सिगरा पुलिस ने 31 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा

ऑपरेशन 'चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई; लोडर वाहन के हिडन चैंबर से मिला गांजा, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

वाराणसी।

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत सिगरा थाना पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। इंसपेक्टर शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 31 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

​पुलिस के अनुसार, सिगरा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक 'छोटा हाथी' (लोडर वाहन) को रोककर जब उसकी गहन तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम भी हैरान रह गई। शातिर तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए वाहन के निचले हिस्से में विशेष रूप से एक सीक्रेट (हिडन) चैंबर बनवा रखा था। जब इस गुप्त केबिन को खोला गया, तो उसमें से 31 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

​बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹15 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने गांजे की खेप को जब्त करते हुए तस्करी में इस्तेमाल किए गए लोडर वाहन को सीज कर दिया है।

​प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि गांजे की यह बड़ी खेप पूर्वांचल में किसे सप्लाई की जानी थी और इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के पीछे कौन-कौन से बड़े माफिया शामिल हैं। सिगरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के जरिए जिले में नशे के सौदागरों, संगठित अपराध और तस्करों की कमर तोड़ने का अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment