ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

फेसबुक पर 'असलहा-प्रेम' का भौकाल! हिस्ट्रीशीटर पूर्व सांसद अतुल राय के करीबी धनंजय राय मोनू का नया अवतार, क्या खाकी का खौफ हुआ खत्म?

by on | 2026-07-28 14:07:27

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3378


फेसबुक पर 'असलहा-प्रेम' का भौकाल! हिस्ट्रीशीटर पूर्व सांसद अतुल राय के करीबी धनंजय राय मोनू का नया अवतार, क्या खाकी का खौफ हुआ खत्म?

बलिया/नरही: सोशल मीडिया के दौर में कानून और खाकी के खौफ को ठेंगे पर रखकर 'भौकाल' जमाने का शगल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बलिया जनपद के नरही इलाके से सामने आया है, जहां खुद को हिस्ट्रीशीटर व माफिया मुख्तार अंसारी के खास रहे पूर्व सांसद अतुल राय का करीबी बताने वाला धनंजय राय उर्फ मोनू अपनी दबंगई और हथियारों की नुमाइश को लेकर चर्चा में है।

​फेसबुक आईडी पर 'असलहा-प्रेम' की नुमाइश करते इस 'नए अवतार' को जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया। हाथ में लहराती प्रतिबंधित 'स्टार मार्का' पिस्टल, राइफल और रिवाल्वर के साथ चेहरे पर बेखौफ अंदाज—यह बताने के लिए काफी है कि जनाब को कानून का कितना 'डर' है।

चपरासी की नौकरी, मन में 'रंगबाजी' का शौक!

​सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक:

  • पहचान: धनंजय राय मोनू पुत्र रामजी राय, निवासी—नरही (बलिया)।
  • रोजगार: आदर्श इंटर कॉलेज, नरही में संविदा (Contract) पर चपरासी (Peon) के पद पर तैनात।
  • पहचान का जरिया: हिस्ट्रीशीटर व पूर्व सांसद अतुल राय का करीबी और 'गुर्गा' होने का दावा।

​सवाल उठना लाजमी है कि एक शिक्षण संस्थान में संविदा पर तैनात कर्मचारी के पास आखिर यह प्रतिबंधित स्टार मार्का पिस्टल, राइफल और रिवाल्वर कहां से आए? क्या ये असलहे असली हैं या महज सोशल मीडिया पर 'दहशत और भौकाल' कायम करने का पैंतरा?

बेबाक 24 के कड़े सवाल:

  1. क्या खाकी का इकबाल खत्म हो गया है? जब जिले की पुलिस अवैध असलहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का दावा करती है, तब खुलेआम सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित पिस्टल और हथियारों की नुमाइश करना पुलिस प्रशासन के दावों पर सीधा सवालिया निशान खड़ा करता है।
  2. शिक्षा के मंदिर में ऐसे तत्वों का क्या काम? जिस स्कूल (आदर्श इंटर कॉलेज, नरही) में बच्चों को संस्कार और कानून का पालन सिखाया जाता है, वहां संविदा पर तैनात कर्मचारी असलहों संग फोटो डाल किसे डराना चाहता है? क्या कॉलेज प्रशासन को इसकी भनक नहीं है?
  3. अतुल राय के नाम पर कब तक चलेगा भौकाल? पूर्व सांसद अतुल राय के नाम की आड़ लेकर इलाके में अपनी धाक जमाने और लोगों में खौफ पैदा करने का यह खेल कब बंद होगा?
  4. ‘बेबाक 24’ की नजर इस मामले पर बनी हुई है। देखना अब यह होगा कि नरही पुलिस और बलिया प्रशासन इस ‘असलहा-प्रेमी’ चपरासी के भौकाल पर कब और क्या कानूनी कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी फाइलों में धूल फांकता रह जाएगा!



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment