ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

कानून को सीधा ठेंगा: उमरपुर दियारे में फिर गरजा '8 PM' का दबदबा!

by on | 2026-07-26 23:41:18

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3057


कानून को सीधा ठेंगा: उमरपुर दियारे में फिर गरजा '8 PM' का दबदबा!

बलिया/नरही। खाकी का खौफ खत्म या वर्दी से साठगांठ? नरही थाना क्षेत्र के उमरपुर दियारे में शराब तस्करी का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तस्कर सरेआम '8 PM' ब्रांड की शराब की बड़ी खेप सरियाते और ठिकाने लगाते दिख रहे हैं।

​गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटरों के दम पर चल रहे इस सिंडिकेट ने न सिर्फ आबकारी विभाग बल्कि खाकी की इकबाल पर भी गहरा सवालिया निशान लगा दिया है।

वीडियो बनाने वाले पर खाकी का दबाव? 'कारखास' दे रहा फंसाने की धमकी!

​सूत्रों की मानें तो इस धंधे का भंडाफोड़ करने वाले स्थानीय नागरिक अब खुद अपनी जान की दुहाई दे रहे हैं।

बड़ा आरोप: क्षेत्र में चर्चा गर्म है कि थाने का कथित 'कारखास' वीडियो वायरल करने वाले पर ही मुकदमा दर्ज करने और झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या नरही पुलिस ने सच में आंखें मूंद ली हैं या फिर तस्करों के आगे पूरी व्यवस्था नतमस्तक हो चुकी है?

बिहार पुलिस का ड्रोन, यूपी पुलिस का मौन!

​यह कोई पहला मामला नहीं है। गंगा पार शराब की इस अकूत सप्लाई की भनक बिहार पुलिस को काफी पहले लग चुकी थी:

ड्रोन से खुलासा: बिहार पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिए दियारे में शराब छिपाने के अड्डों की रेकी कर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया था।


फिर भी नरही पुलिस सुस्त: पड़ोसी राज्य की पुलिस जब सीमा पर पहरा दे रही है, तब नरही पुलिस का "मौन व्रत" कई गहरे संदेहों को जन्म दे रहा है।


बक्सर से संचालित हो रहा सिंडिकेट: कौन है टूटू राय?

​शोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस के बीच शराब माफिया के सरगना बेखौफ नजर आ रहे हैं।

मास्टरमाइंड का ठिकाना: नरही का कुख्यात शराब तस्कर रिंकू राय इस पूरे नेटवर्क की धुरी है।


सप्लाई का जिम्मा: रिंकू राय का रिश्तेदार टूटू राय (निवासी: धूमराय का पूरा, जनपद बक्सर, बिहार) इस वक्त गंगा पार दियारे में दारू की सप्लाई और खेप उतारने का पूरा काम संभाल रहा है।


हिस्ट्रीशीटरों की लंबी फेहरिस्त, खौफ में जनता

​नरही थाने के रिकॉर्ड में इन तस्करों और उनके गुर्गों के आपराधिक इतिहास (History-sheet) की लंबी सूची दर्ज है। लेकिन इसके बावजूद दियारे की जनता कांपती है। तस्करों की रंगदारी और खौफ का आलम यह है कि कोई भी इनके खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।

'दो बेबाक 24' के सीधे सवाल:

क्या पुलिस कप्तान इस मामले का खुद संज्ञान लेंगे या 'कारखास' का खेल ऐसे ही चलता रहेगा?


वीडियो बनाने वाले को सुरक्षा मिलेगी या तस्करों के इशारे पर उस पर ही शिकंजा कसा जाएगा?


दियारे को कब तक कानून व्यवस्था के 'ब्लैक होल' के रूप में इस्तेमाल करने दिया जाएगा?


(इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन के रुख पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है...)



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment