by on | 2026-07-25 15:28:52
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3001
बलिया/नरही: एक के बाद एक सोशल मीडिया पर सामने आ रहे सनसनीखेज वीडियो ने शराब तस्करों के पूरे नेटवर्क का पोल खोलकर रख दिया है। नरही और लक्ष्मणपुर की सरकारी शराब दुकानों से बिहार के लिए होने वाली अवैध तस्करी यूं तो कोई नई बात नहीं है, लेकिन बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर तैर रहे दो वीडियो ने पुलिस-प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।
मामला नरही थाना क्षेत्र के उमरपुर दियारे का है, जहां यूपी और बिहार की सीमा तय करने वाली गंगा की लहरों के किनारे शराब तस्करी का बेखौफ खेल चल रहा है।
पहला वीडियो: बिहार पुलिस के ड्रोन कैमरे ने खोला नरही पुलिस का 'रिपोर्ट कार्ड'
पहले वायरल वीडियो की तस्वीरें बेहद चौंकाने वाली हैं। यूपी-बिहार सीमा पर गंगा किनारे उमरपुर दियारे में एक ट्रैक्टर-ट्राली खुलेआम शराब की पेटियों से लदी नजर आ रही है। तस्करी का यह मंजर किसी छिपकर बनाए गए कैमरे में नहीं, बल्कि बिहार पुलिस के गश्ती ड्रोन में कैद हुआ है।
बड़ा सवाल: जिस शराब से लदी ट्राली को सीमा पार बिहार पुलिस का ड्रोन आसानी से ट्रैक कर ले रहा है, क्या वह नरही पुलिस की गश्ती गाड़ियों और बीट सिपाहियों को नजर नहीं आती? या फिर देखकर भी 'अंधा' बनने का हुनर खाकी ने बखूबी सीख लिया है?
दूसरा वीडियो: गैंगवार और गोलियों की गूंज की आहट... तस्करों की भिड़ंत से खुला राज
दूसरा वीडियो इसी दियारे की उस खौफनाक हकीकत को बयां करता है, जहां वर्चस्व की लड़ाई में किसी भी दिन खूनी खेल खेला जा सकता है।
तस्करी का मोहरा: वीडियो में 60 के डेरा निवासी भोला यादव अपनी मोटरसाइकिल पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियां लादकर दियारे के रास्ते बिहार की तरफ बढ़ता दिख रहा है।
आपसी वर्चस्व और भिड़ंत: इसी दौरान विरोधी गुट के तस्करों ने उसे रास्ते में घेर लिया। तस्करों की इस खींचतान और भिड़ंत में तस्करी के घिनौने खेल की परत-दर-परत खुल गई।
भोला, टूटू राय और बंदूकों का खौफ: वायरल क्लिप में स्थानीय थाना क्षेत्र का तस्कर भोला और बिहार का तस्कर टूटू राय आपस में बातचीत करते साफ सुने जा सकते हैं। इस बातचीत में सीधे गोली मार देने और बंदूकों की खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं।
क्या किसी बड़ी वारदात का इंतजार कर रही है नरही पुलिस?
तस्करों के इस ऑडियो-वीडियो से साफ जाहिर है कि दियारे में पनप रही यह अदावत कभी भी भीषण गैंगवार में बदल सकती है। जब तस्कर बेखौफ होकर पिस्तौल और बंदूकों की भाषा बोल रहे हों, तब इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था के दावे महज़ कागजी साबित होते हैं।
बेबाक 24 के सीधे और तीखे सवाल:
संदेह के घेरे में खाकी: लक्ष्मणपुर, सोहांव और सरया की सरकारी दुकानों से इतनी भारी मात्रा में माल उठकर दियारे तक कैसे पहुंच रहा है? क्या आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के बिना यह मुमकिन है?
बिहार पुलिस मुस्तैद, यूपी पुलिस सुस्त? जिस तस्करी को बिहार पुलिस का ड्रोन सीमा पार से पकड़ रहा है, उस पर नरही पुलिस आंखें मूंदकर क्यों बैठी है?
कब जागेगा महकमा? क्या पुलिस कप्तान इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर नरही थाने की संदिग्ध भूमिका की जांच कराएंगे या फिर दियारे में किसी तस्कर की गोली से लाश गिरने का इंतजार किया जाएगा?
'बेबाक 24' इस पूरे मामले और पुलिस की कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए हुए है। सच जैसा है, बेबाकी से आपके सामने आता रहेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'