ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
राजनीति राजनीति

'पेपर लीक के फायदे गिना रही सरकार'— केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर भड़का विपक्ष, CJP बोली- 'इस तर्क से तो सारे पेपर लीक होने चाहिए'

by on | 2026-07-25 13:54:56

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000


'पेपर लीक के फायदे गिना रही सरकार'— केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर भड़का विपक्ष, CJP बोली- 'इस तर्क से तो सारे पेपर लीक होने चाहिए'

नई दिल्ली: नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन और राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वित्त मंत्री ने तर्क दिया था कि पेपर लीक की चुनौती का सामना करते हुए कुछ युवाओं ने इसका फायदा उठाया और ज्यादा मेहनत करके बेहतर परिणाम हासिल किए।

सीतारमण के इस बयान के सामने आते ही कांग्रेस, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समेत पूरे विपक्ष ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।

निर्मला सीतारमण का वो बयान जिस पर छिड़ा संग्राम

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार की त्वरित कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा था:

निर्मला सीतारमण (केंद्रीय वित्त मंत्री):

"अगर सरकार ने समय पर कार्रवाई नहीं की होती, समय पर गिरफ्तारियां नहीं हुई होतीं, समय पर दोबारा परीक्षा नहीं हुई होती और नतीजे घोषित नहीं किए गए होते, तो आज युवा दाखिला लेने की स्थिति में नहीं होते। कुछ युवा खुद सामने आकर कह रहे हैं कि हां, जब पेपर लीक हुआ था तो मुझे दुख हुआ था, लेकिन बाद में मैंने इसका फायदा उठाया और ज्यादा मेहनत से तैयारी की। मेरी परफॉर्मेंस बेहतर हुई और मैंने सफलता पाई।"

विपक्षी दलों का करारा हमला: "असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना"

वित्त मंत्री का यह बयान सामने आते ही विपक्षी दलों ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया:

  • कांग्रेस का हमला: "जिस पेपर लीक ने 21 से अधिक बच्चों की जान ले ली और जिसके खिलाफ लाखों युवा सड़कों पर हैं, सरकार उसके फायदे गिना रही है। यह बयान सबूत है कि मोदी सरकार पेपर लीक रोकने को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है।"

  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का तंज: CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने तीखा हमला बोलते हुए कहा— "अगर पेपर लीक से छात्रों की परफॉर्मेंस सुधरती है, तो इस तर्क के हिसाब से तो देश में सारे पेपर लीक करा देने चाहिए।"

  • आम आदमी पार्टी (AAP): "मैडम वित्त मंत्री को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, वह इस बार पेपर लीक होने के फायदे बताने लौट आई हैं।"

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM): "पेपर लीक एक विकराल कैंसर है। झारखंड की हेमंत सरकार इसका सर्वनाश कर रही है, लेकिन बीजेपी कहती है कि इसके अपने फायदे हैं।

बेबाक24 टेक

लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य, अवसाद और आत्महत्या जैसे संवेदनशील मुद्दों के बीच "पेपर लीक के फायदे" बताने वाला तर्क किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए प्रशासनिक विफलता को छिपाने का ढाल नहीं बन सकता। जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों के बीच वित्त मंत्री के इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है, जिससे संसद के आगामी सत्र में सरकार की मुश्किलें और बढ़ना तय है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment