ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

कोयलांचल के कद्दावर भू-हस्ती परशुराम सिंह का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

by on | 2026-07-25 00:08:17

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3080


कोयलांचल के कद्दावर भू-हस्ती परशुराम सिंह का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बी.पी. सिन्हा के सहयोगी से लेकर झरिया कोलफील्ड के सबसे सफल व्यवसायी बनने तक का सफर; काशी में होगा अंतिम संस्कार

धनबाद/बेगूसराय। कोयलांचल के कद्दावर भू-हस्ती और धनबाद के स्थापित कोयला व्यवसायी परशुराम सिंह (87 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। धनबाद और बेगूसराय के सामाजिक व व्यापारिक हलकों में उनके जाने को 'एक युग का अंत' और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया जा रहा है।

​मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के चर्चित सिहमा गांव के रहने वाले परशुराम सिंह ने कोयलांचल के महानायक दिवंगत बी.पी. सिन्हा के साथ अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन का लंबा कालखंड बिताया। दोनों एक ही जिले से ताल्लुक रखते थे। बी.पी. सिन्हा के सहयोगी के रूप में सफर शुरू करने वाले परशुराम सिंह ने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता के बल पर झरिया कोलफील्ड (धनबाद) में सबसे सफल और बड़े कोयला व्यवसाइयों में अपनी पहचान बनाई।

​एक दौर ऐसा भी था जब झरिया कोलफील्ड से प्रतिदिन उनकी लगभग 100 कोयला गाड़ियां मंडी के लिए प्रस्थान करती थीं। धनबाद में 'सिंह मेंशन' के ठीक सामने उनका भव्य आवास स्थित है। इसके अलावा, बेगूसराय का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सिनेमा हॉल "सावित्री टॉकीज" भी उन्हीं के स्वामित्व में है।

​धनबाद के शीर्ष धनाढ्य हस्तियों में शुमार परशुराम सिंह का परिवार आज भी व्यापारिक जगत में अग्रणी है। उनके पुत्र राजेश कुमार सिंह (बमी सिंह) जिले के सबसे बड़े बिल्डरों में गिने जाते हैं, जो वर्तमान में धनबाद में शहर का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल बना रहे हैं।

​पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय परशुराम सिंह का अंतिम संस्कार धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) के हरिश्चंद्र घाट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न होगा। उनके निधन पर धनबाद और बेगूसराय के अनेक उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment