ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

SDM कार्यालय के सामने अधिवक्ता व उनके मुवक्किल से मारपीट, चार हिरासत में

by on | 2026-07-24 23:53:09

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3059


SDM कार्यालय के सामने अधिवक्ता व उनके मुवक्किल से मारपीट, चार हिरासत में

लालगंज तहसील परिसर का मामला: जमीन विवाद में स्टे के बावजूद हाथापाई, आक्रोशित वकीलों का हंगामा

अंजनी राय

लालगंज (आजमगढ़)। तहसील परिसर में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय के ठीक सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने अधिवक्ता शीतला प्रसाद और उनके मुवक्किल के साथ हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान तहसील परिसर में मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।

​मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव निवासी कंचन पाठक ने लगभग एक वर्ष पूर्व उर्मिला (पत्नी रामआलम) से करीब 21 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस जमीन पर रामवृक्ष और रामाश्रय राय (पुत्रगण शांता प्रसाद राय) ने अदालत से स्थगन आदेश (स्टे) ले रखा है। आरोप है कि स्टे के बावजूद कंचन पाठक पक्ष द्वारा जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था।

​इसी मामले की पैरवी और बातचीत के लिए शुक्रवार को दोनों पक्ष एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक स्थगन आदेश प्रभावी है, तब तक कोई भी पक्ष जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण या गतिविधि नहीं करेगा।

​एसडीएम कार्यालय से बाहर निकलते ही दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते कंचन पाठक और उनके पति संजय पाठक पर अधिवक्ता शीतला प्रसाद व उनके मुवक्किल के साथ हाथापाई करने का आरोप लगा।

​मारपीट की खबर फैलते ही तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्यवासिनी राय और हामिद अली समेत सैकड़ों वकील मौके पर जमा हो गए और घटना का विरोध करने लगे।

​सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लालगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कंचन पाठक और उनके पति संजय पाठक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज करने के लिए तहरीर लिखी जा रही थी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment