ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

लावारिस ट्रक से 15 लाख की कोडीन कफ सिरप बरामद:बोरियों के पीछे छिपाकर रखी गई थी खेप, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू*

by on | 2026-07-23 23:15:53

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3066


लावारिस ट्रक से 15 लाख की कोडीन कफ सिरप बरामद:बोरियों के पीछे छिपाकर रखी गई थी खेप, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू*


चंदौली । अलीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रिंग रोड स्थित कोरई अंडरपास के पास खड़े एक लावारिस ट्रक से 7200 शीशी (720 लीटर) कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की। बरामद खेप की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान ट्रक में मुर्गी के दाने की 20 बोरियों के पीछे छिपाकर रखी गई 72 पेटियों में FAIRDYL NEW और ASKOF ब्रांड की 7200 शीशियां बरामद हुईं।


*ड्रग इंस्पेक्टर ने की पुष्टि*

मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर चन्द्रेश कुमार द्विवेदी ने बरामद कफ सिरप की जांच कर इसे अवैध श्रेणी का बताया। दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए जन विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजे गए हैं। ट्रक के केबिन से Fleetx कंपनी का जीपीएस डिवाइस और एक सिम कार्ड भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।


*फिरोजाबाद में पंजीकृत है ट्रक*

पुलिस जांच में ट्रक के मालिक की पहचान राहुल कुमार पुत्र जमादार सिंह, निवासी नासूपुर सजेती, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुगलसराय थाना क्षेत्र से भी कुछ बोरियां मिलने की सूचना मिली है, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।


*एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज*

मामले में थाना अलीनगर पर एनडीपीएस एक्ट और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार मौर्य और कांस्टेबल प्रवेश कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस इस पूरे मामले को संगठित नशीली दवाओं की तस्करी के नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment