by on | 2026-07-22 20:31:50
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3104
बलिया । जनपद के बहादुरपुर स्थित मुख्य राजमार्ग पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बेखौफ अज्ञात हमलावरों ने एक अधिवक्ता पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित BHU अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे अधिवक्ता ऋतेश तिवारी (धर्मेंद्र तिवारी 'दुलदुल' के बड़े भाई) मुख्य राजमार्ग पर थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक धारदार हथियार (चाकू) से हमला बोल दिया। दिनदहाड़े हुई इस अचानक वारदात से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता से गंभीर रूप से घायल ऋतेश तिवारी को तुरंत जिला चिकित्सालय, बलिया पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने अधिवक्ता की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए BHU वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस जांच जारी, वजह अस्पष्ट
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर हमलावरों की पहचान और तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'