by on | 2026-07-21 21:21:15
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3106
लालगंज (आजमगढ़): स्थानीय क्षेत्र में मंगलवार को घोसी (मऊ) के पूर्व सांसद अतुल राय के प्रथम आगमन पर एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने पूर्व सांसद का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे सम्मेलन के दौरान भारी उत्साह देखा गया; कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, जयघोष, अंगवस्त्र, तलवार और गदा भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया।
युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि युवा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सहयोग व ऊर्जा से क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा दी जा सकती है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने से लेकर लगातार षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आते-जाते समय प्रशासन द्वारा जगह-जगह उनकी गाड़ियों को रोका जाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण राय, संजय राय, अंकित चौरसिया 'अक्की', राकेश यादव, मोनू तिवारी, उत्कर्ष तिवारी (ईशू), सत्या चौबे, अनंत सिंह बिट्टू, क्षितिज राय, अवनीश मेहरा, पुलक राय, विनीत राय, अमित राय, राजेश राय, गौरव सिंह और अभिषेक राय सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'