ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

लालगंज: नवागत एसडीएम नेहा मिश्रा ने अधिवक्ताओं संग की बैठक, त्वरित न्याय पर दिया जोर

by on | 2026-07-21 21:11:18

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3119


लालगंज: नवागत एसडीएम नेहा मिश्रा ने अधिवक्ताओं संग की बैठक, त्वरित न्याय पर दिया जोर

लालगंज (आजमगढ़)। लालगंज तहसील परिसर में मंगलवार को प्रशासनिक और न्यायिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवागत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा व स्थानीय अधिवक्ताओं के बीच परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई।

​गोंडा जिले से स्थानांतरित होकर लालगंज तहसील का पदभार ग्रहण करने वाली उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बार और बेंच के संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं और पीठ की भूमिका परस्पर पूरक है। उन्होंने कहा कि न्याय प्रणाली का प्राथमिक दायित्व पीड़ित व्यक्ति को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय प्रदान करना है। पूर्व में केराकत तहसील में अपनी तैनाती का उल्लेख करते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि अधिवक्ता संघ के सहयोग से प्रशासनिक मुकदमों का शीघ्र निस्तारण संभव हो सकेगा।

​अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए अदालती कामकाज में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में तहसीलदार उमेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह सहित विंध्यवासिनी राय, समर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, राजेंद्र प्रसाद सिंह, नागेंद्र सिंह, राम सेवक यादव व अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment