ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: छपरा की 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, मीरघाट पर पसरा मातम

by on | 2026-07-21 18:15:04

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3096


गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: छपरा की 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, मीरघाट पर पसरा मातम

वाराणसी। धर्मनगरी काशी के मीरघाट पर मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब गंगा स्नान के दौरान एक 14 वर्षीय किशोरी की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार के छपरा जिले से अपने परिवार के साथ काशी दर्शन-पूजन के लिए आई सिमरन ठाकुर के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमरन मंगलवार सुबह अपने परिजनों के साथ मीरघाट पर गंगा स्नान कर रही थी। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह घाट के समीप तेज बहाव तथा गहरे पानी की ओर बह गई। सिमरन को डूबता देख परिजनों और घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने शोर मचाना शुरू किया।

​घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध थाना पुलिस, जल पुलिस, स्थानीय नाविक और गोताखोर तत्काल हरकत में आए। मौके पर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय तैराक एवं नाविक निक्की साहनी ने किशोरी को गहरे पानी से बाहर निकाला।

​किशोरी को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विशेष सुरक्षा अपील:

प्रशासन एवं पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा घाटों पर स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से बचें, जल पुलिस द्वारा निर्धारित सुरक्षा सीमाओं का कड़ाई से पालन करें और बच्चों एवं बुजुर्गों पर विशेष निगरानी रखें।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment