ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

समाजवादी पार्टी का जंतर-मंतर पर हल्लाबोल, लाठीचार्ज और वांगचुक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

by on | 2026-07-20 20:13:40

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3096


समाजवादी पार्टी का जंतर-मंतर पर हल्लाबोल, लाठीचार्ज और वांगचुक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली: ​राजधानी के जंतर-मंतर पर जारी छात्र और युवा आंदोलन को समाजवादी पार्टी (सपा) का खुला समर्थन मिल गया है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराए जाने के विरोध में सपा सांसदों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च निकाला।

​इस विरोध प्रदर्शन में सपा सांसद डिंपल यादव, जिया उर रहमान बर्क, इकरा हसन, प्रिया सरोज, राजीव राय, रुचि वीरा और धर्मेंद्र यादव सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहे। नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं की मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की।

​"संवाद से भाग रही है अड़ियल सरकार": डिंपल यादव

​जंतर-मंतर की ओर मार्च के दौरान मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "देश में ऐसा माहौल बना दिया गया है जहाँ युवा अपनी जायज परेशानियाँ लेकर सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनसे बातचीत तक करने को तैयार नहीं है। सोनम वांगचुक ने भी लगातार संवाद की अपील की थी, लेकिन सरकार पूरी तरह असंवेदनशील और अड़ियल रुख अपनाए हुए है।"

​डिंपल यादव ने मौजूदा चयन और परीक्षा प्रक्रियाओं को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि इस बदहाली के कारण देश का युवा भारी मानसिक तनाव झेलने को मजबूर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं, कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की।

​युवाओं पर लाठियाँ चलाना निंदनीय: जिया उर रहमान बर्क

​संभल से सांसद जिया उर रहमान बर्क ने पुलिस की दमनकारी कार्रवाई पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य कहे जाने वाले छात्रों पर लाठियाँ बरसाना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। उन्होंने मांग की कि सरकार को बिना किसी देरी के आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से सीधी वार्ता शुरू करनी चाहिए और उनकी सभी वाजिब मांगों को स्वीकार करना चाहिए।

​"अमृतकाल का दावा करने वाली सरकार की विदाई तय": अखिलेश यादव

​जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पार्टी सांसदों को हिरासत में लिए जाने की घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

​सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "एक तरफ नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में धांधली हो रही है, तो दूसरी तरफ अपने हक और रोजगार के लिए न्याय माँग रहे बेरोजगार युवाओं को लाठियों से पीटा जा रहा है। 'विश्वगुरु' और 'अमृतकाल' की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार धांधली के जिम्मेदार मंत्रियों तक को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।"

​सपा प्रमुख ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की बात सुनी जाती थी, लेकिन युवाओं की आवाज दबाने पर आमादा इस सरकार का अंत अब निकट है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment