by on | 2026-07-20 20:02:26
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3008
नई दिल्ली: दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर युवाओं और छात्रों के बुलंद इरादों और प्रशासनिक पुलिसिया सख्ती के बीच जंग का गवाह बना। अवसर था कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के ऐलान का, जहाँ अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे युवाओं का हौसला बढ़ाने पहुँचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद। खाकी के कड़े पहरे और सड़क पर बिछी बैरिकेडिंग की तमाम बंदिशों को धता बताते हुए चंद्रशेखर आजाद सीधा छात्रों के बीच पहुँचे और दोटूक अंदाज में कहा—"सरकार अपना धर्म निभा रही है, पुलिस अपना, लेकिन एक भारतीय युवा होने के नाते मैं इस मिट्टी के प्रति अपना फर्ज निभाने आया हूँ।"
जंतर-मंतर पर जारी इस तीखे विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच पर मशहूर अभिनेता प्रकाश राज की मौजूदगी ने भी माहौल को और गरमा दिया। मंच से गरजते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीधे हुक्मरानों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज सड़कों पर पसीना और आँसू बहाने को मजबूर है, लेकिन सरकार उनकी सुध लेने के बजाय अन्याय को शह दे रही है। उन्होंने साफ लहजे में चेताया कि वे युवाओं के दर्द को न केवल समझते हैं, बल्कि उनकी आवाज को दबाने की हर कोशिश के खिलाफ आखिरी सांस तक डटे रहेंगे।
यह पहला मौका नहीं है जब चंद्रशेखर आजाद ने पुलिसिया तंत्र के चक्रव्यूह को ध्वस्त किया हो। इससे पहले जब सोनम वांगचुक और छात्र कड़कड़ाती रातों में जंतर-मंतर पर डटे थे, तब भी पुलिस के भारी जमावड़े को पार करते हुए आजाद देर रात ढाई बजे सीधे छात्रों के बीच जा बैठे थे।
चाहे उत्तर प्रदेश का मेरठ-मुजफ्फरनगर हो या देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर—बैरिकेड्स और खाकी की सख्ती चंद्रशेखर के कदमों को रोकने में हर बार नाकाम साबित हुई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'