ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

काशी में अब नहीं लगेगी 'बिजली कटौती' की गुहार, RMU तकनीक से 24 घंटे रोशन होगी बाबा की नगरी

by on | 2026-07-19 21:28:45

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3106


काशी में अब नहीं लगेगी 'बिजली कटौती' की गुहार, RMU तकनीक से 24 घंटे रोशन होगी बाबा की नगरी

 वाराणसी : बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी को विश्वस्तरीय और सुरक्षित विद्युत नेटवर्क से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने शनिवार को वाराणसी सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभाग को सख्त लहजे में अल्टीमेटम दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि काशी में बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उपभोक्ताओं को २४ घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी।

फाल्ट होते ही दूसरे स्रोत से शुरू होगी सप्लाई

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और सर्किट हाउस जैसे अति-संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों में अत्याधुनिक आरएमयू (Ring Main Unit) तकनीक स्थापित कर दी गई है। इस तकनीक की खासियत यह है कि यदि किसी एक फीडर या उपकेंद्र में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित होती है, तो बिना समय गंवाए दूसरे स्रोत से तत्काल बिजली चालू हो जाएगी। इससे ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से पूरी तरह निजात मिल सकेगी।

बांस-बल्ली हटाने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम

बैठक में मंत्री ने शहर में बिजली लाइनों के सहारे टिकी बांस-बल्ली व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को एक माह के भीतर इस असुरक्षित व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, निर्माणाधीन १६ नए सब-स्टेशनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने भूमि विवाद के कारण लंबित दो परियोजनाओं को तत्काल सुलझाने और तय समय सीमा में काम पूरा करने को कहा।

लापरवाही पर नपेंगे अफसर: मंत्री

आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर जर्जर तार और ढीले पोल तुरंत दुरुस्त किए जाएं। यदि कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, बाधा या दुर्घटना सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment