by on | 2026-07-18 23:08:28
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3121
वाराणसी/गाजीपुर।
पूर्वांचल के अंडरवर्ल्ड और सियासत के गठजोड़ पर पुलिस प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार शुरू कर दिया है। माफिया मुख्तार अंसारी के कथित 'मैनेजर' और पूर्व सांसद अतुल राय के भारी-भरकम काफिले पर पुलिस द्वारा चलाए गए औचक सर्च ऑपरेशन से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। सूत्रों के मुताबिक, पच्चासों गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ चलने वाले अतुल राय के साथ कई कुख्यात अपराधी और संदिग्ध साए की तरह रहते हैं। हालांकि, पुलिसिया कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ संदिग्ध मौके से पहले ही खिसकने में कामयाब रहे।
चर्चा है कि हिस्ट्रीशीटर पूर्व सांसद अतुल राय की पकड़ केवल अंडरवर्ल्ड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस विभाग में भी उनकी जड़ें बेहद गहरी हैं। यही वजह है कि कार्रवाई से पहले ही गुर्गों को भनक लग गई। पुलिसिया 'मैनेजमेंट' और विभाग में सेटिंग का पूरा जिम्मा अतुल राय के खास गुर्गे और शूटर पुनीत राय उर्फ सोनू के कंधों पर बताया जाता है।
अतीत का वो काला पन्ना: यह वही रसूख है जिसका खामियाजा एक बलात्कार पीड़िता को भुगतना पड़ा था। पीड़िता ने जब आत्महत्या की, तो उसने कई पुलिस अधिकारियों के नाम उजागर किए थे, जिसके बाद जांच की आंच में कई बड़े अफसरों को जेल की हवा खानी पड़ी थी।
इस बार पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पूरे मामले की मॉनिटरिंग खुद डीआईजी वैभव कृष्ण कर रहे हैं। उनके कड़े रुख से संकेत मिल रहे हैं कि माफिया के गुर्गों और मददगारों पर अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई होने वाली है।
पूर्वांचल के अंडरवर्ल्ड के जानकारों की मानें तो मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसकी अकूत दौलत और खजाने का बड़ा हिस्सा पूर्व सांसद अतुल राय के पास सुरक्षित हो सकता है। गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के भी चहेते रहे अतुल राय पर अब शिकंजा कसने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि अतुल राय ने खुद को कानून और विरोधियों से बचाने के लिए 'मुख्तार से जान का खतरा' होने का जो आरोप लगाया था, वह महज एक स्वांग (नाटक) था ताकि डान की दौलत को सुरक्षित रखा जा सके। इस दावे को हवा तब मिली जब मुख्तार के बेटे के 'दावते उलेमा' कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अतुल राय चेहरे पर मास्क लगाकर शामिल होते दिखे थे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'