ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
शहर और राज्य राज्य

भाजपा एमएलसी पुत्र की दबंगई: टोल शुल्क मांगने पर कर्मियों को केबिन में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

by on | 2026-07-18 06:43:06

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000


भाजपा एमएलसी पुत्र की दबंगई: टोल शुल्क मांगने पर कर्मियों को केबिन में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

आजमगढ़/अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के फुलवरिया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने को लेकर एक सत्ताधारी नेता के पुत्र द्वारा 'बाहुबली' अंदाज में मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा विधान परिषद सदस्य (MLC) रामसूरत राजभर के पुत्र संदीप राजभर और उनके साथियों पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्रता करने के आरोप में अंबेडकरनगर के जैतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

​बिना नंबर की स्कॉर्पियो से पार करने का प्रयास

​पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मामला 14 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे का है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन संख्या-203 पर स्थित फुलवरिया टोल प्लाजा पर तैनात सुपरवाइजर अजीत राय (निवासी गाजीपुर) ने बताया कि एक बिना नंबर की सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी टोल प्लाजा पर आकर रुकी। वाहन में भाजपा एमएलसी के पुत्र संदीप राजभर अपने सहयोगियों के साथ सवार थे। उन्होंने बिना टोल शुल्क चुकाए ही बैरियर पार कर गाड़ी निकालने का प्रयास किया।

​केबिन में घुसकर की मारपीट, कर्मचारी घायल

​टोल सुपरवाइजर का आरोप है कि जब वहां तैनात कर्मचारियों ने नियमानुसार गाड़ी को रोककर टोल टैक्स जमा करने का अनुरोध किया, तो संदीप राजभर और उनके साथी आगबबूला हो गए। रसूख के नशे में चूर आरोपी गाड़ी से नीचे उतरे और सीधे टोल प्लाजा के केबिन के भीतर घुस गए। उन्होंने वहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस अचानक हुए हमले में कई टोलकर्मियों को चोटें आई हैं।

​सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​घटना के अगले दिन पीड़ित टोल सुपरवाइजर अजीत राय ने अंबेडकरनगर के जैतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संदीप राजभर और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस का वक्तव्य:

"तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"


​इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment