by on | 2026-06-04 22:50:04
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3173
हत्या की इस खौफनाक साजिश की बुनियाद कहीं और नहीं, बल्कि एक चाय की दुकान पर रखी गई थी। और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस कत्ल-ए-आम में अपनों के साथ-साथ एक बेहद करीबी दोस्त ही 'आस्तीन का सांप' निकला।
अंदरखाने से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक, वीरेंद्र वैश्य के बेटे अभिषेक पर भारी कर्ज था। पिता धर्मेंद्र वैश्य ने साल 2022 में ही अभिषेक को संपत्ति से बेदखल कर दिया था, जिसके चलते घर में लगातार विवाद चल रहा था। कर्ज के दलदल में फंसे अभिषेक ने अपने दोस्त और कचौड़ी की दुकान चलाने वाले शनी गुप्ता के साथ मिलकर अपनों के ही खात्मे की स्क्रिप्ट लिखी। रविवार दोपहर दोनों ने साथ बैठकर बियर पी, कचौड़ी खाई और फिर चाय की दुकान पर बैठकर इस खौफनाक कत्ल का पूरा 'ब्लूप्रिंट' तैयार किया।
योजना के मुताबिक, रविवार शाम ठीक 5 बजे जैसे ही वीरेंद्र की बेटी मीनाक्षी हमेशा की तरह दुकान खोलने पहुंची, घात लगाए बैठे सगे भाई अभिषेक ने उस पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शनी ने लहूलुहान मीनाक्षी को अंदर खींचा और दोनों उसे घसीटते हुए ऊपर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों शिकारी सीधे वीरेंद्र और अनीता के कमरे में दाखिल हुए, जो उस वक्त सो रहे थे। नींद में ही दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया।
...और फिर पलट गई बाजी!
लूट की नीयत से आए शनी गुप्ता के मन में लालच इस कदर हावी हुआ कि उसने अपने ही मददगार और मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक को भी नहीं बख्शा। तीनों की हत्या के बाद शनी ने अभिषेक पर भी हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया और दुकान के अंदर बंद कर दिया।
कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शनी गुप्ता ने रात के सन्नाटे में सबूत मिटाने का जो खेल खेला, उसने पुलिस को भी चकित कर दिया। रविवार शाम 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक (करीब 11 घंटे) हत्यारा घर के अंदर ही मौजूद रहा।
खून साफ करने के लिए केमिकल कॉकटेल: फर्श पर फैले खून के धब्बों को छिपाने के लिए हत्यारे ने गर्म पानी के साथ ब्लीचिंग पाउडर, डिटर्जेंट, हार्पिक, हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया।
शव से उठने वाली दुर्गंध को रोकने के लिए उसने लाशों को कंबल और रजाई से ढका और अलमारी के कपड़े उनके ऊपर डाल दिए। हद तो तब हो गई जब सबूत मिटाने के बाद आरोपी ने उसी घर में आराम से स्नान किया, मृतक वीरेंद्र की टी-शर्ट और अभिषेक के जूते पहने और मकान-दुकान में ताला लगाकर 1 किलो सोना और चांदी समेटकर रफूचक्कर हो गया।
डीसीपी मनीष कुमार के मुताबिक, पुलिस के हाथ लगे एक सीसीटीवी फुटेज ने इस अंधेरे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया, जिसमें एक संदिग्ध सुबह 5 बजे घर से निकलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कचौड़ी दुकानदार शनी गुप्ता के रूप में की।
वहीं, सर्विलांस टीम ने जब कॉल डिटेल (CDR) खंगाली तो पता चला कि बीते एक हफ्ते में मृतक अभिषेक और शनी के बीच 15 से ज्यादा बार बात हुई थी और आखिरी कॉल भी शनी को ही की गई थी।
पुलिस आयुक्त योगेंद्र कुमार ने 'बेबाक 24' को बताया कि मुट्ठीगंज के रहने वाले मुख्य आरोपी शनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के पास से लूटा गया 1 किलो सोना, 360 ग्राम चांदी, 1000 रुपये नगद और घर के तालों की चाबियां बरामद कर ली हैं।
एक कचौड़ी बेचने वाले ने चंद रुपयों और सोने के लालच में हंसते-खेलते परिवार को श्मशान बना दिया। प्रयागराज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने कातिल को अंजाम तक पहुंचा दिया है, लेकिन इस खौफनाक वारदात की गूंज सदियों तक इस इलाके को दहलाती रहेगी।
बने रहिए 'बेबाक 24' के साथ, हम हर खबर को दिखाते हैं पूरी बेबाकी से।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'