by on | 2026-06-03 21:24:52
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3201
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए तीन बड़े नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने इन नेताओं पर लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए हैं।
बसपा जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदाधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई:
जिलाध्यक्ष के मुताबिक, तीनों नेताओं को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। इसके चलते पार्टी हित में उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
निष्कासन के तुरंत बाद बसपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी है:
जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेता पार्टी के प्रति समर्पित हैं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
गौरतलब है कि बीते एक महीने में बसपा कई नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर चुकी है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'