by on | 2026-06-03 21:10:14
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3176
बिहार के शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन, गिरमिटिया देशों में हिन्दी पत्रकारिता और साहित्य के योगदान पर होगा मंथन
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सूरीनाम में भारतीय आगमन दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 4 एवं 5 जून को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 'गिरमिटिया देशों में हिन्दी पत्रकारिता एवं साहित्य का सामाजिक आंदोलन, स्वतंत्रता, शिक्षा एवं संस्कृति में योगदान' विषय पर आधारित इस भव्य सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे।
निलकंठ फाउंडेशन के संस्थापक मंजीत त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग (कला संकाय, बीएचयू), ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल तथा भारत सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। दो दिवसीय विचार-मंथन बीएचयू परिसर स्थित के.एन. उड़प्पा सभागार में होगा, जिसका शुभारंभ 4 जून को सुबह 10 बजे से होगा।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गिरमिटिया देशों में भारतीय मूल के समुदायों द्वारा हिन्दी भाषा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के प्रयासों को रेखांकित करना है। कार्यक्रम में देश-विदेश के जाने-माने विद्वान, शिक्षाविद, शोधार्थी और वरिष्ठ पत्रकार शिरकत करेंगे, जो शोधपत्रों के माध्यम से प्रवासी भारतीय समाज की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'