by on | 2026-06-03 21:02:33
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3188
वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के हालिया बयान को लेकर बुधवार को वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अजय राय से सार्वजनिक माफी की मांग की।
मुख्यालय परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी न केवल अनुचित है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी विपरीत है। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व लगातार राजनीतिक संवाद का स्तर गिराने का प्रयास कर रहा है, जिसे काशी और देश की जनता कतई स्वीकार नहीं करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के समर्थन में और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब और खेद व्यक्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में पार्टी अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करेगी।
इस बड़े प्रदर्शन में भाजपा के कई स्थानीय वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरा जिला मुख्यालय परिसर नारों से गूंज उठा। इस घटनाक्रम के बाद वाराणसी का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया है। अब सभी की निगाहें इस पर कांग्रेस की पलटवार और प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'