by on | 2026-05-31 21:22:04
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3097
वाराणसी। शहर के अलईपुरा वार्ड के निवासियों को जल्द ही जर्जर सीवर और कम पानी के दबाव की समस्या से निजात मिलने वाली है। रविवार को नगर निगम वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने खुद अलईपुरा वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीवर, पेयजल, साफ-सफाई और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय जनता की शिकायतें सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
सीवर और पेयजल के लिए बनेगी नई व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान अलईपुरा रेलवे डॉट पुल के पास स्थानीय नागरिकों ने नगर आयुक्त को बताया कि पुरानी और जर्जर सीवर लाइन के कारण क्षेत्र में बार-बार सीवर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार कर काम शुरू करने के निर्देश दिए।
वहीं, डॉट पुल के पूर्वी हिस्से की गलियों में पानी का प्रेशर कम होने और अंतिम छोर (टैप एंड) तक पानी न पहुंचने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने पुरानी पाइपलाइन को बदलकर नई पेयजल लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।
जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर भी नजर
नगर आयुक्त ने क्षेत्र के कच्चे नाले की स्थिति का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने नाले की तल्ली झाड़ (पूरी गहराई से) सफाई कराने के निर्देश दिए ताकि बरसात से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त हो सके। हालांकि, स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया, जिस पर नगर आयुक्त ने इस व्यवस्था को आगे भी इसी तरह बेहतर बनाए रखने की हिदायत दी।
इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि इम्तियाजउद्दीन, विकास कुरील सहित जलकल, निर्माण विभाग के आला अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'