ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
अपराध अपराध

स्वर्ण पदक का जश्न मातम में बदला: तरक्की से जलते दोस्त ने इंटरनेशनल पैरा रनर चिराग को सरेआम मारी गोली

by on | 2026-05-31 21:14:37

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3140


स्वर्ण पदक का जश्न मातम में बदला: तरक्की से जलते दोस्त ने इंटरनेशनल पैरा रनर चिराग को सरेआम मारी गोली


  • खास बातें:
    • ​बेंगलुरु में गोल्ड जीतकर लौट रहे थे चिराग, जापान एशियन पैरा गेम्स के लिए किया था क्वालीफाई।
    • ​ओला कैब से दिल्ली से आए थे गाजियाबाद, साईं उपवन के पास वारदात को दिया अंजाम।
    • ​पुलिस कस्टडी में हत्यारोपी यश खटिक, कबूला जुर्म; माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल।

गाजियाबाद/मुरादनगर।

देश का नाम रोशन कर पदक सीने से लगाए घर लौट रहे एक होनहार खिलाड़ी का सफर रास्ते में ही थम गया। गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी इंटरनेशनल पैरा रनर चिराग त्यागी की उनके ही एक पुराने दोस्त और साथी खिलाड़ी यश खटिक ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब चिराग बेंगलुरु की इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर वापस लौट रहे थे। इस सफलता के साथ ही उन्होंने जापान में होने वाले एशियन पैरा गेम्स का टिकट भी पक्का कर लिया था, लेकिन किसे पता था कि यह कामयाबी ही उनकी जान की दुश्मन बन जाएगी।

बदले की आग और जलन ने बनाया कातिल

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जलन मुख्य वजह है। कुछ समय पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान चिराग की एक शिकायत के चलते यश खटिक को डिस्क्वॉलीफाई (पात्रता रद्द) कर दिया गया था। इसी खुन्नस में यश ने चिराग को रास्ते से हटाने की साजिश रची। रविवार को दिल्ली से ओला कैब के जरिए दोनों हिंडन आए और वहां से साईं उपवन पहुंचे, जहां यश ने चिराग पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एसीपी उपासना पांडेय के मुताबिक, आरोपी यश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता मनोज त्यागी और मां निशा बेसुध हैं।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment