by on | 2026-05-30 22:03:31
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3014
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की दूरदर्शी सोच और अनूठी पहल से रामनगर स्थित बाल संरक्षण संस्थान के बच्चों के भविष्य को एक नई और सकारात्मक दिशा मिलने जा रही है। जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों के चलते देश के प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
बीएचयू के कुलपति आवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जिला जज संजीव शुक्ला और कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अरुण सिंह ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
कठिन परिस्थितियों से आए बच्चों को मिलेगा नया आसमान
इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि बाल संरक्षण संस्थानों में रहने वाले कई बच्चे जीवन की बेहद कठिन और विषम परिस्थितियों से गुजरकर यहाँ तक पहुंचते हैं। ऐसे बच्चों के भीतर खोए हुए आत्मविश्वास को जगाने, उनके व्यक्तित्व विकास और एक सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए केवल पारंपरिक शिक्षा काफी नहीं है। इसके लिए नई सोच और विशेष प्रयासों की आवश्यकता थी, और इसी सोच के तहत बीएचयू जैसी विश्वविख्यात संस्था को इस अभियान से जोड़ा गया है।
एमओयू (MoU) के तहत मिलने वाली मुख्य सुविधाएं:
इस ऐतिहासिक समझौते के अंतर्गत संस्थान के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बीएचयू के विशेषज्ञ सीधे तौर पर जुड़ेंगे और निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य करेंगे:
जिलाधिकारी की इस मानवीय और प्रशासनिक पहल को बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिससे इन वंचित बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और अपने सपनों को सच करने का पूरा अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'