by on | 2026-05-29 23:36:57
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3171
गाजीपुर (बेबाक 24 न्यूज डेस्क)।
स्वास्थ्य के मंदिर कहे जाने वाले मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। गाजीपुर महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में अपनी मासूम बेटी का इलाज कराने आए एक बेबस पिता पर लात-घूंसे बरसाने वाले कथित बाउंसर पर आखिरकार कानून का डंडा चल गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और चौतरफा फजीहत के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी कथित बाउंसर अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित युवक अपनी बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी (OPD) में पहुंचा था। अस्पताल प्रशासन की बदइंतजामी और भारी भीड़ के बीच किसी बात को लेकर वहां तैनात कथित बाउंसर अभिमन्यु सिंह का तीमारदार से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मानवता को ताक पर रखकर बाउंसर ने पीड़ित युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
तमाशबीन बने लोगों के बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य महकमे की सुरक्षा व्यवस्था और बाउंसरों की इस 'गुंडागर्दी' को लेकर जनता में भारी आक्रोश फैल गया।
मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर गरमाया, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने इस पूरी घटना का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिले के आला अधिकारियों से बात कर इस अमानवीय कृत्य पर सख्त नाराजगी जताई और तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एमएलसी की सख्ती के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत एक्शन मोड में आ गया।
एमएलसी के निर्देश और जनता के दबाव के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कथित बाउंसर अभिमन्यु सिंह को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया है।
बेबाक टिप्पणी:
सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों की सहूलियत व सुरक्षा के लिए तैनात किए गए ये कथित बाउंसर अब तीमारदारों के लिए ही खौफ का सबब बनते जा रहे हैं। अपनी बीमार बच्ची को लेकर भटक रहे पिता पर हाथ उठाने वाले इस कथित बाउंसर को जेल भेजकर पुलिस ने एक नजीर तो पेश की है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार है कि क्या अस्पताल प्रशासन इन ठेके पर रखे गए सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर नजर रखेगा? ताकि भविष्य में फिर किसी बेबस तीमारदार को इस तरह की हैवानियत का शिकार न होना पड़े।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'