ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
आस्था सुरक्षा

गाजीपुर में सौहार्द और सुरक्षा का कड़ा पहरा: डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईरज राजा ने खुद संभाली कमान, बच्चों को बांटी चॉकलेट

by on | 2026-05-28 19:32:00

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3201


गाजीपुर में सौहार्द और सुरक्षा का कड़ा पहरा: डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईरज राजा ने खुद संभाली कमान, बच्चों को बांटी चॉकलेट


बेबाक 24 डिजिटल डेस्क,
गाजीपुर

"जहाँ शांति का वास हो, जहाँ न्याय का प्रकाश हो, वही समाज सशक्त है।" इसी भावना को चरितार्थ करते हुए आज गाजीपुर जनपद में ईदुज्जुहा (बकरीद) का पवित्र त्योहार पूरी अकीदत, शांति और बेमिसाल कौमी एकता के साथ संपन्न हुआ।

​अमन-चैन के दुश्मनों और अफवाहबाजों को कड़ा संदेश देते हुए जनपद के प्रशासनिक मुखिया जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और कानून के रखवाले पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा खुद तपती धूप में सड़कों पर उतरे। अधिकारियों की इस सक्रियता ने न सिर्फ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि जनता के बीच सुरक्षा के विश्वास को और गहरा कर दिया।

विशेश्वरगंज चौराहे पर खुद डटे रहे कप्तान और डीएम

​विशेश्वरगंज चौराहे के पास स्थित मस्जिद में नमाज के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए रहे। दोनों आलाधिकारियों ने नमाज स्थल पर बकायदा कैंप लगाया और नमाज के आखिरी वक्त तक वहीं डटे रहे। इस दौरान उन्होंने नमाज अदा कर बाहर आ रहे प्रबुद्धजनों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी।

मासूमों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान, बांटी गई चॉकलेट

​प्रशासन का एक बेहद मानवीय और संवेदनशील चेहरा भी आज विशेश्वरगंज चौराहे पर देखने को मिला। नमाज संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट भेंट की। प्रशासनिक सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच जब बच्चों को अधिकारियों से प्यार और चाकलेट मिली, तो उनके चेहरे खिल उठे।

अधिकारियों की अपील: "मिलजुलकर मनाएं खुशियों का त्योहार"

​जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि गाजीपुर हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का गवाह रहा है। ईदुज्जुहा के इस पावन पर्व को सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलजुलकर मनाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने साफ संदेश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है।

पूरे जिले में पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर नजर

​कप्तान डॉ. ईरज राजा के कड़े निर्देशों पर जिले के सभी क्षेत्राधिकारी (CO) और थाना प्रभारी (SO) सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिसके चलते पूरे जनपद में बकरीद की नमाज सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

मौके पर मौजूद रहा प्रशासनिक अमला

​इस सुरक्षा और शांति व्यवस्था की मुहिम में उपजिलाधिकारी (SDM) सदर रविश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) देव सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी (शहर एवं ग्रामीण), अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका परिषद गाजीपुर), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल के अधिकारी, कर्मचारी और शहर के गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment