ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी में अमन-चैन और भाईचारे के साथ संपन्न हुई बकरीद की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

by on | 2026-05-28 18:28:30

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3227


वाराणसी में अमन-चैन और भाईचारे के साथ संपन्न हुई बकरीद की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

वाराणसी : ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार को वाराणसी में पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने देश में अमन, चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।


बकरीद के मौके पर काशी की गंगा-जमुनी तहजीब एक बार फिर देखने को मिली। नमाजियों ने कहा कि वाराणसी सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल रहा है, जहां मंदिरों की आरती और मस्जिदों की अजान एक साथ सुनाई देती है।


नमाज के बाद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी वर्गों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही मुख्यमंत्री की गाइडलाइन के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की बात कही। नमाजियों ने लोगों से अपील की कि कुर्बानी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल न करें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।


“स्वच्छ काशी, सुंदर काशी” का संदेश देते हुए लोगों ने कुर्बानी के बाद अपशिष्ट निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की।


अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने बताया कि बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पहले से पीस कमेटी की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी गई। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार नजर रखी गई।


मौलाना जियाउल रहमान ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान और मानवता का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के साथ स्वच्छता और भाईचारे का भी पूरा ध्यान रखें।


वहीं कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित मस्जिद में भी बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस दौरान डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, कैंट थाना प्रभारी राज किशोर पाण्डेय और नदेसर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment