by on | 2026-05-28 10:25:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3086
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी 'बच्चा तिवारी' संकट मोचन इलाके में एक पान की दुकान की आड़ में लंबे समय से मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवाने का एक बड़ा नेटवर्क चला रहा था। स्थानीय युवाओं को जाल में फंसाकर मोटी रकम का वारा-न्यारा किया जा रहा था। SOG को इस अवैध धंधे की लगातार गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सट्टेबाजी से जुड़ी कई संदिग्ध चैट और अन्य डिजिटल सामग्रियां मिली हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी बरामद सामान का आधिकारिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन आरोपी का मोबाइल इस पूरे सिंडिकेट के कई बड़े राज खोल सकता है।
इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के संबंध में लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया:
"SOG की टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टेबाजी और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।"
SOG की इस अचानक हुई छापेमारी से संकट मोचन और लंका इलाके के सटोरियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस धंधे की चर्चा काफी समय से थी। फिलहाल पुलिस 'बच्चा तिवारी' के मोबाइल नेटवर्क को खंगालकर यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-से सफेदपोश या बड़े चेहरे शामिल हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'