by on | 2026-05-28 00:02:42
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3181
प्रयागराज/गाजीपुर।
पूर्वांचल के सियासी और पुलिसिया गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है! मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी और गाजीपुर पुलिस के बीच की कानूनी और प्रशासनिक जंग अब बेहद आर-पार के मोड़ पर आ गई है। खबर है कि आधी रात को जब गाजीपुर पुलिस अचानक विधायक अब्बास अंसारी के घर पहुंची, तो सियासी पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस 'मिडनाइट एक्शन' से भड़के अब्बास अंसारी ने अब सीधे गाजीपुर की पुलिस कप्तान (SP) डॉ. ईरम रजा के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है।
हाई कोर्ट के आदेश को ठंडे बस्ते में डालना अब गाजीपुर एसपी को भारी पड़ता दिख रहा है। अदालत के आदेश की लगातार अनदेखी और इस ताजा पुलिसिया कदम से नाराज विधायक अब्बास अंसारी ने गाजीपुर एसपी के खिलाफ देश की प्रतिष्ठित इलाहाबाद हाई कोर्ट में अवमानना याचिका (Contempt Petition) दाखिल कर तहलका मचा दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मदाबाद इलाके में आधी रात को हुई पुलिसिया हलचल और विधायक के आवास पर दस्तक ने इस पूरे विवाद में घी का काम किया है। अब्बास अंसारी के करीबियों का साफ कहना है कि जब मामला देश की सबसे बड़ी अदालतों में से एक के विचाराधीन है, तो आधी रात को इस तरह का दबाव बनाने की कोशिश सीधे तौर पर प्रशासनिक हनक और उत्पीड़न का हिस्सा है। इसी के बाद अब्बास खेमे ने कानूनी चाबुक चलाने का फैसला किया।
पूरा मामला गाजीपुर के बेहद चर्चित मोहम्मदाबाद थाने से जुड़ा है, जहाँ गाजीपुर पुलिस ने अब्बास अंसारी के खिलाफ एक 'हिस्ट्रीशीट' खोल रखी है। विधायक अब्बास अंसारी ने इस हिस्ट्रीशीट को गैर-कानूनी बताते हुए इसके खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
पिछले साल 17 जुलाई 2025 को इस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के माननीय जस्टिस सिद्धार्थ और जस्टिस अवनीश सक्सेना की डिवीजन बेंच ने एक बेहद स्पष्ट आदेश दिया था। अदालत ने अब्बास अंसारी को निर्देश दिया था कि वे अपनी अर्जी सीधे एसपी गाजीपुर के समक्ष रखें। साथ ही, हाई कोर्ट ने गाजीपुर एसपी को कड़े लहजे में निर्देश दिए थे कि वे इस अर्जी पर हर हाल में एक महीने के भीतर अपना अंतिम और विधिक आदेश पारित करें।
अब्बास अंसारी के वकीलों की ओर से हाई कोर्ट में दी गई दलील बेहद चौंकाने वाली है। आरोप है कि हाई कोर्ट के स्पष्ट रुख के बाद विधायक की तरफ से गाजीपुर एसपी डॉ. ईरम रजा को कई बार बकायदा आधिकारिक तौर पर अर्जी दी गई। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी गाजीपुर पुलिस ने न तो उस अर्जी पर कोई सुध ली, न विधायक को कोई जवाब दिया और न ही कोर्ट के निर्देशानुसार कोई आदेश पारित किया।
"जब खाकी खुद अदालत के तय वक्त और आदेश को ठेंगे पर रखने लगे और आधी रात को घर पर धमकने लगे, तो न्याय के लिए दोबारा अदालत की चौखट पर जाना ही एकमात्र रास्ता बचता है।"
— अब्बास अंसारी के विधिक खेमे का पुलिसिया कार्रवाई पर तीखा पलटवार।
दाखिर की गई अवमानना याचिका में अब्बास अंसारी की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि वह एक सम्मानित जनप्रतिनिधि हैं और मऊ सदर सीट से मौजूदा विधायक हैं। पुलिस ने विशुद्ध रूप से राजनीतिक और प्रशासनिक दुर्भावना के तहत उनके खिलाफ यह हिस्ट्रीशीट खोली है, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'