by on | 2026-05-25 13:10:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3343
वाराणसी (पिंडरा): उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानों के तीर अब सीधे कलेजे पर वार करने लगे हैं। वाराणसी की पिंडरा विधानसभा में इस वक्त सियासी पारा सातवें आसमान पर है। वजह है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर हो रही बयानबाज़ी। लेकिन विरोधियों को शायद यह अंदाज़ा नहीं है कि पिंडरा और अजय राय का रिश्ता राजनीति से ऊपर, जज्बात का है। इसी बात को लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेताओं श्रीप्रकाश सिंह और रामसनेही पांडे ने विरोधियों को खुलेआम ललकारा है।
"घर से घाट तक का रिश्ता, नाम नहीं स्वाभिमान हैं अजय राय"
श्रीप्रकाश सिंह और रामसनेही पांडे ने साफ लफ्ज़ों में कहा कि जो लोग अजय राय के कद पर टिप्पणी कर रहे हैं, वो पहले अपना सियासी वजूद देख लें।
"अजय राय सिर्फ एक नेता का नाम नहीं है, वो पिंडरा विधानसभा का स्वाभिमान हैं। पांच बार इस क्षेत्र ने उन्हें अपना विधायक चुना है। क्षेत्र की जनता के साथ उनका 'घर से घाट तक' का पारिवारिक रिश्ता है, जिसे कोई मौसमी नेता नहीं समझ सकता।"
— श्रीप्रकाश सिंह व रामसनेही पांडे
बेपहचान चेहरे कर रहे हैं बयानबाज़ी, जनता देख रही है सब!
नेताओं ने उन विरोधियों पर तीखा हमला बोला जिनकी अपनी कोई राजनीतिक पहचान नहीं है। उन्होंने कहा कि आज राह चलते लोग भी अपनी राजनीति चमकाने के लिए अजय राय के खिलाफ ज़हर उगल रहे हैं। लेकिन पिंडरा की जनता अंधी नहीं है। जब-जब अजय राय पर कोई संकट आया है या किसी ने उन पर ओछी टिप्पणी की है, पिंडरा की जनता ढाल बनकर उनके सामने खड़ी हुई है।
बेबाक बात: 2027 में मिलेगा करारा जवाब
कांग्रेस नेताओं ने विरोधियों को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि पिंडरा की जनता अपमान का घूंट पीने वाली नहीं है। इस बदज़ुबानी और साजिश का हिसाब बहुत जल्द होने वाला है।
जनता का मूड: पिंडरा की जनता इस अपमान को भूली नहीं है और न ही माफ करेगी।
मिशन 2027: वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पिंडरा की जनता वोट की चोट से उन तमाम विरोधियों को उनके सही ठिकाने पर पहुंचाएगी
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'