ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

रोहित राजभर मौत कांड का चंद दिनों में पर्दाफाश, दो दबोचे गए!

by on | 2026-05-24 20:30:31

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3211


रोहित राजभर मौत कांड का चंद दिनों में पर्दाफाश, दो दबोचे गए!


वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी के थाना सिंधोरा क्षेत्र में बीते दिनों सनसनी फैलाने वाले चर्चित रोहित राजभर मौत प्रकरण का पुलिस ने पूरी तरह से अनावरण कर दिया है। इस हाईप्रोफाइल और पेचीदा मामले में पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

​इस पूरे सनसनीखेज खुलासे के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि गोमती जोन की तेज-तर्रार डीसीपी नीतू कादयान का दिमाग और उनकी सख्त मॉनिटरिंग थी। इलाके में अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाली और "लेडी सिंघम" के नाम से मशहूर डीसीपी नीतू कादयान के कड़े निर्देशन में पुलिस टीम ने वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद खुद आरोपियों को भी नहीं थी।

​ वो रात... और सड़क किनारे मिली लाश का सच

​आइए आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि आखिर उस रात क्या हुआ था:

  • तारीख: 05/06 मई 2026 की दरमियानी रात।
  • घटनास्थल: थाना सिंधोरा क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) गांव के पास सड़क का किनारा।
  • क्या हुआ था: रुस्तमपुर निवासी रोहित राजभर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था।
  • मचा हड़कंप: लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद सिंधोरा थाने में आनन-फानन में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

​मामला बेहद संवेदनशील था और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। यहीं पर एंट्री हुई "लेडी सिंघम" नीतू कादयान की, जिन्होंने मामले की गंभीरता को भांपते हुए बिना एक पल गंवाए अधिकारियों के साथ मिलकर एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन कर दिया।

​ सीसीटीवी फुटेज और वो 'बिना नंबर' की बाइक!

​पुलिस टीम ने डीसीपी के आदेश पर पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। तकनीकी साक्ष्यों (Surveillance) और गहन कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस के हाथ जो सुराग लगा, उसने पूरी कहानी पलट दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा:

  1. धर्मेन्द्र राजभर
  2. रामाशीष राजभर
  3. पूछताछ में खुला खौफनाक सच:

    जब पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की, तो इन्होंने जो उबला वो चौंकाने वाला था। आरोपियों ने कुबूल किया कि वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी बसंतपुर चकदुल्ला के पास उनकी बाइक की रोहित राजभर की बुलेट से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। लेकिन इंसानियत को शर्मसार करते हुए आरोपी घबराकर उसे उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।


    ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।

    ​ 'लेडी सिंघम' के मुरीद हुए वाराणसी के लोग

    ​इस बड़े खुलासे के बाद सिंधोरा पुलिस की पीठ थपथपाई जा रही है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा गोमती जोन की डीसीपी नीतू कादयान की हो रही है। उनकी त्वरित मॉनिटरिंग, सख्त कार्यशैली और अपराधियों पर काल बनकर टूटने वाले अंदाज को देखकर स्थानीय जनता उन्हें “वाराणसी की लेडी सिंघम” के खिताब से नवाज रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment