ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

जाम से मिलेगी मुक्ति, रफ्तार भरेगी काशी! पड़ाव से डोमरी तक बनेगा 250 करोड़ी 'सुपर फोरलेन' हाइड्रो-रूट

by on | 2026-05-24 13:56:21

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3182


जाम से मिलेगी मुक्ति, रफ्तार भरेगी काशी! पड़ाव से डोमरी तक बनेगा 250 करोड़ी 'सुपर फोरलेन' हाइड्रो-रूट


वाराणसी। महामना और बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में इंफ्रास्ट्रक्चर को एक और बड़ा और जोरदार बूस्टर डोज मिलने जा रहा है। चंदौली और बनारस के बॉर्डर को जोड़ने वाले पड़ाव से लेकर डोमरी (नमो घाट के सामने) तक की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (PWD) प्रान्तीय खंड ने इस पूरे रूट को 5.2 किलोमीटर लंबे चमचमाते फोरलेन में तब्दील करने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है, जिसका भारी-भरकम 250 करोड़ का एस्टीमेट पास होने के लिए लखनऊ मुख्यालय भेज दिया गया है।

​पगडंडी जैसी सड़क अब बनेगी 18 मीटर चौड़ा 'हाईवे'

​वर्तमान में पड़ाव से डोमरी जाने वाला यह मार्ग किसी पतली ग्रामीण सड़क जैसा है, जिसकी चौड़ाई महज 3 से 3.5 मीटर है। दो गाड़ियां भी आमने-सामने आ जाएं तो जाम का झाम लग जाता है। लेकिन PWD के नए एस्टीमेट के मुताबिक:

  • चौड़ाई में बंपर इजाफा: अब इस सड़क को चौड़ा करके सीधे 18 मीटर किया जाएगा।
  • 9-9 मीटर की दो लेन: बीच में गाड़ियां आमने-सामने न टकराएं, इसके लिए दोनों तरफ 9-9 मीटर की शानदार सड़कें होंगी।
  • न्यूजर्सी डिवाइडर: दोनों लेन के बीच मजबूत 'न्यूजर्सी डिवाइडर' बनाए जाएंगे, जो नीचे से 50-55 सेंटीमीटर और ऊपर से 20 सेंटीमीटर चौड़े होंगे।
  • वाटर ड्रेनेज सिस्टम: आबादी वाले इलाकों में बारिश के समय जलजमाव न हो, इसके लिए सड़क के दोनों तरफ पक्की नालियां (ड्रेन) भी बनाई जाएंगी।

​ 250 करोड़ का बजट: जमीन मालिकों को भी मिलेगा तगड़ा मुआवजा

​इस महापरियोजना की कुल अनुमानित लागत 250 करोड़ रुपये आंकी गई है। खास बात यह है कि इस बजट में सिर्फ सड़क बनाने का खर्च शामिल नहीं है, बल्कि चौड़ीकरण की जद में आने वाली जमीनों के अधिग्रहण (Land Acquisition) के लिए किसानों और जमीन मालिकों को मिलने वाला मुआवजा भी शामिल किया गया है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया को धरातल पर उतार दिया जाएगा।

​बनारस-चंदौली वालों को क्या होगा फायदा? समझें पूरा गणित

​यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि पूर्वांचल के ट्रैफिक को रीढ़ देने वाला रूट साबित होगा। यह मार्ग सीधे पड़ाव-टेंगरा मोड़ फोरलेन रोड से जाकर कनेक्ट होता है। इसके बनने के बाद:

  1. टेंगरा मोड़ का जाम खत्म: पड़ाव और टेंगरा मोड़ मार्ग पर रेंगने वाले वाहनों का दबाव सीधे आधा हो जाएगा।
  2. रूट डायवर्जन का नया विकल्प: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) से पड़ाव आने वाले और प्रयागराज, मिर्जापुर व शक्तिनगर (सोनभद्र) की तरफ से आने वाले भारी और कमर्शियल वाहनों को शहर में घुसे बिना एक बेहतरीन वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।
  3. डोमरी और नमो घाट का विकास: टेंट सिटी और नमो घाट के चलते डोमरी अब इंटरनेशनल वीवीआईपी जोन बन चुका है। इस फोरलेन के बनने से पर्यटकों को डोमरी पहुंचने में महज कुछ मिनट लगेंगे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment