ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
राजनीति राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा नेता पीयूष राय; क्षेत्र के विकास और किसानों के दर्द को लेकर सौंपा मांग पत्र

by on | 2026-05-23 21:19:44

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3230


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा नेता पीयूष राय; क्षेत्र के विकास और किसानों के दर्द को लेकर सौंपा मांग पत्र


गाजीपुर / लखनऊ: अपने क्षेत्र के विकास और लोगों के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहने वाले युवा भाजपा नेता पीयूष राय ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पीयूष राय, पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय एवं पूर्व विधायक अलका राय के सुपुत्र हैं, जो अपने माता-पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए क्षेत्र की जनता की आवाज को लगातार शासन स्तर पर उठा रहे हैं।

​इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और किसानों की सबसे बड़ी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को पूर्व विधायक अलका राय के पत्र सौंपे गए, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए त्वरित कार्रवाई की बात कही है।

किसानों के लिए अभिशाप बनी मगई नदी, गाजीपुर के 'करईल' क्षेत्र की लाइफ-लाइन को बचाने की गुहार

​क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या का जिक्र करते हुए भाजपा नेता पीयूष राय ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मगई नदी, जिसे कभी करईल क्षेत्र की 'लाइफ-लाइन' माना जाता था, आज वही नदी जलभराव के कारण किसानों के लिए अभिशाप बन चुकी है।

  • सिल्ट और जलभराव की समस्या: पूर्व में दिनांक 04-11-2024 को भेजे गए पत्र (सं०-1078) का हवाला देते हुए बताया गया कि सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नदी की अधिक लंबाई होने के कारण छोटे स्तर पर सिल्ट सफाई (ड्रेसिंग) की अत्यंत आवश्यकता है।
  • रबी की फसल पर संकट: नदी में भारी सिल्ट जमा होने के कारण जलभराव होता है, जिससे किसानों की रबी की मुख्य फसल पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
  • मांग: पीयूष राय ने मुख्यमंत्री से पुरजोर मांग की है कि आगामी रबी फसल की बुआई से ठीक पहले ग्राम सोनवानी से लेकर ग्राम रघुवरगंज तक मगई नदी में व्यापक स्तर पर सिल्ट सफाई (ड्रेसिंग) का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा अनिवार्य रूप से कराया जाए ताकि किसानों को जलभराव से मुक्ति मिल सके।

क्षेत्र की सड़कें बदहाल, मुख्यमंत्री के आश्वासन से जगी नई उम्मीद

​मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की बदहाल और जर्जर सड़कों की सुध लेते हुए पीयूष राय ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रारंभिक आगणन के साथ मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन सड़कों के पुनर्निर्माण की राह देख रही है।

पुनर्निर्माण के लिए प्रस्तावित मुख्य मार्ग:

  1. खरडीहा मार्ग से ज्ञानपुर सम्पर्क मार्ग का पुनः निर्माण (लंबाई – 3.2 किमी.)
  2. रेवसड़ा बसनियाँ मार्ग से खैराबारी सम्पर्क मार्ग का पुनः निर्माण (लंबाई – 2.00 किमी.)
  3. सियाड़ी सम्पर्क मार्ग का पुनः निर्माण (लंबाई – 2.00 किमी.)
  4. बेबाक टिप्पणी: युवा नेता पीयूष राय की इस सक्रियता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख को देखते हुए अब गाजीपुर की जनता को यह पूरी उम्मीद जग गई है कि मगई नदी की सफाई और इन बदहाल सड़कों का कायाकल्प बेहद जल्द धरातल पर देखने को मिलेगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment