ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

संकठा यादव की जमीनों की होगी नीलामी, 78 लाख से अधिक की वसूली के लिए प्रशासन ने कसी कमर!

by on | 2026-05-22 19:39:23

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3164


संकठा यादव की जमीनों की होगी नीलामी, 78 लाख से अधिक की वसूली के लिए प्रशासन ने कसी कमर!


गाजीपुर (ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासन ने एक बकाएदार के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) के आदेश का पालन न करने पर बकाएदार संकठा यादव की करोड़ों की जमीनों को नीलाम करने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।

​क्या है पूरा मामला?

​ उपजिलाधिकारी (SDM) सैदपुर ने इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी दी है। मामला मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर के प्रकीर्ण वाद संख्या से जुड़ा है, जिसमें पूनम राय एवं एक अन्य बनाम संकठा यादव के केस में कोर्ट ने 21 जुलाई, 2025 को एक बड़ा आदेश पारित किया था।

​इस आदेश के तहत वाकीदार (बकाएदार) संकठा यादव से अवार्ड की कुल धनराशि 78,73,432.00 रुपये (ब्याज सहित) वसूली जानी तय हुई थी। लंबे समय से यह धनराशि लंबित होने के कारण जिलाधिकारी (DM) गाजीपुर ने कड़ा रुख अपनाया और 5 अप्रैल, 2026 को इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए थे।

​इन जमीनों पर चलेगा प्रशासन का डंडा (नीलामी की सूची):

​बकाएदार से पाई-पाई वसूलने के लिए प्रशासन ने उसकी विभिन्न मौजों में स्थित कीमती जमीनों को चिन्हित किया है, जिनकी नीलामी आगामी 05 जून, 2026 को तय की गई है:

मौजा कटघरा खादीमान: गाटा संख्या-80, कुल रकबा 0.0510 हेक्टेयर।


मौजा सरवरनगर: गाटा संख्या-77, कुल रकबा 0.211 हेक्टेयर का आधा (1/2) भाग यानी 0.1055 हेक्टेयर।


मौजा सइचना: गाटा संख्या-470 (रकबा 0.0770 हेक्टेयर) और गाटा संख्या-687 (रकबा 0.0580 हेक्टेयर)।


बेबाक टिप्पणी: कोर्ट के आदेश और प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि सरकारी या अदालती बकाए को दबाकर बैठने वालों की अब खैर नहीं है। पीड़ित परिवार को न्याय और उनका हक दिलाने के लिए प्रशासन आगामी 5 जून को इन जमीनों को नीलाम कर पूरी रकम वसूलेगा। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के अन्य भू-माफियाओं और बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment