by on | 2026-05-21 23:06:15
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3132
भांवरकोल/गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सूबे की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को जमीन पर उतारते हुए भांवरकोल थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। गो तस्करी के मामले में लंबे समय से आंख-मिचौली खेल रहे दो शातिर वांछितों को पुलिस ने गुरुवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास फखनपुरा गांव के निकट से गिरफ्तार कर लिया। 'बेबाक 24' को मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों तस्कर बागपत जनपद के रहने वाले हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आकर पूर्वांचल में अपना जाल फैला रहे थे।
भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय को गुरुवार सुबह मुखबिर से पुख्ता इनपुट मिला कि गो तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो शातिर अपराधी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे फखनपुरा गांव के पास किसी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने बिना वक्त गंवाए उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रणनीतिक घेराबंदी की और संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दोनों आरोपियों को धर दबोचा। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई है:
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि ये दोनों आरोपी बीते 20 फरवरी को भांवरकोल थाने में दर्ज गो तस्करी के एक मुकदमे में वांछित चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने तत्काल कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी की और उन्हें गाजीपुर न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय के आदेश पर दोनों तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'