by on | 2026-05-20 22:39:45
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3227
वाराणसी:काशी की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और कचहरी जैसे संवेदनशील व व्यस्त क्षेत्र को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद सड़कों पर उतर आए हैं। बुधवार को पुलिस कमिश्नर ने सर्किट हाउस से लेकर कचहरी चौराहा तक खुद पैदल चलकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि अगर पार्किंग के नाम पर मनमानी हुई या 'कलर कोडिंग' के नियमों को तोड़ा गया, तो अब खैर नहीं होगी। जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर ठेकेदारों तक पर सीधे कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कचहरी क्षेत्र में अक्सर लगने वाले जाम की एक बड़ी वजह अव्यवस्थित पार्किंग और ठेकेदारों की मनमानी रही है। इस पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने पार्किंग स्थलों पर 'कलर कोडिंग' (निर्धारित सीमांकन) व्यवस्था लागू की है। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने इस व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि कोई भी वाहन निर्धारित कलर कोडिंग के बाहर नहीं खड़ा होना चाहिए। अगर ठेकेदार ने तय दायरे से बाहर गाड़ियां खड़ी करवाईं, तो सीधे उनके खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लिया जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिए:
पुलिस कमिश्नर ने पार्किंग का संचालन करने वाले ठेकेदारों को आड़े हाथों लेते हुए सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कमाई के चक्कर में सड़कों पर गाड़ियां पार्क करवाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी वाहन निर्धारित कलर कोडिंग वाले दायरे में ही पार्क होने चाहिए। अगर नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो भारी जुर्माने के साथ-साथ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'